फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Middle-aged man died after being crushed when a trolley loaded with bricks overturned

Banda News: ईट से लदी ट्राली पलटने से अधेड़ की दबकर मौत

Tue, 15 Jul 2025 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Middle-aged man died after being crushed when a trolley loaded with bricks overturned
बबेरू। बाजार से घर वापस जाते समय अधेड़ के ऊपर ईट से लदी ट्राली पलट गई, जिसमें दबकर उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाली क्षेत्र के निभौर गांव निवासी शत्रुध्न (50) पुत्र चुन्ना सोमवार को बाजार करने बबेरू आया था। शाम के समय वह फर्नीचर का सामान लेकर घर वापस जा रहा था। इसी दौरान पतवन गांव के पास मवेशियों को बचाने के प्रयास में ईटों से लदी ट्राली उसके ऊपर पलट गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने बाइक सवार को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। वहीं घटना की जानकारी होने पर परिवार में शोक व्याप्त हो गया। मृतक के परिवार में पत्नी कमलेश कुमारी, दो पुत्रियां व एक पुत्र है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed