फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Memorandum sent to CM warning of agitation

सीएम को ज्ञापन भेज दी आंदोलन की चेतावनी

Mon, 25 Oct 2021 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Memorandum sent to CM warning of agitation
बांदा। मांगें पूरी न होने पर संयुक्त सहकारी समिति कर्मचारी समन्वय समिति ज्ञापन देकर आंदोलन की चेतावनी दी है। सोमवार को जिलाध्यक्ष मनोज त्रिपाठी व महामंत्री जितेंद्र द्विवेदी ने संयुक्त रूप से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। इसमें कहा कि ज्ञापन दिए एक माह बीत गया, पर अभी तक मांगें पूरी नहीं हुईं।
विज्ञापन

ग्रास रूट लेवल के कर्मचारियों को पैसा न मिलने से आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। कर्मचारियों में निराशा व्याप्त है। विभागीय कार्यों के प्रति उदासीनता बढ़ रही है। विकास में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करने वाले सहकारिता आंदोलन की सेहत के लिए अनुकूल नहीं है।
विज्ञापन

ज्ञापन में सभी पैक्स सचिवों व कर्मचारियों को माध्यमिक शिक्षकों की तरह नियमित वेतन भुगतान, पैक्स कैडर सचिवों की सहकारी निरीक्षक वर्ग-2 में और नॉन कैडर सचिवों/प्रभारी सचिवों को कैडर सचिवों के पद पर पदोन्नति आदि मांगें शामिल रहीं। चेतावनी दी कि पहली नवंबर को पैक्स सचिव व कर्मचारी लखनऊ स्थित आयुक्त व निबंधक सहकारिता कार्यालय में धरना देंगे। 2 से 15 नवंबर तक कार्यों का बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed