फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Memorandum and demonstration against overloading

ओवरलोडिंग के विरुद्ध ज्ञापन और प्रदर्शन

Mon, 15 Nov 2021 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Memorandum and demonstration against overloading
Memorandum and demonstration against overloading - फोटो : BANDA
खप्टिहा कलां। केन नदी की जल धारा से अवैध खनन और ओवरलोडिंग के आरोप लगाते हुए भारतीय किसान यूनियन ने एसडीएम सुरभि शर्मा को ज्ञापन देकर इस पर रोक लगाने की मांग की। मंडल अध्यक्ष बैजनाथ अवस्थी की अगुवाई में बैठक के बाद दिए गए ज्ञापन में कहा कि तकरीबन 50 से 70 टन बालू भरकर ट्रक चल रहे हैं।
विज्ञापन

नदियों का जलस्तर लगातार घट रहा है। एसडीएम ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार त्रिपाठी, तहसील अध्यक्ष मनोज द्विवेदी, चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, जसपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को थाने में अर्जी देकर कहा है कि बालू भरे ओवरलोड ट्रक बस्ती के अंदर से निकलते हैं। जसपुरा-बरेहटा मार्ग और पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क में दलदल से राहगीरों को दिक्कत हो रही है। ग्रामीण रंजीत सिंह, सोहन, छोटू, छेदू सिंह, सोहनलाल, दीपक राज बहादुर, प्रेमचंद, सुनील, धर्मेंद्र, सुशील, दीपेंद्र आदि शामिल रहे। मांग पूरी न होने पर जाम की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed