फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Medical College, was reduced by the influx of patients

मेडिकल कालेज में घट गई मरीजों की आमद

Tue, 09 Aug 2016 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Tue, 09 Aug 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
Medical College, was reduced by the influx of patients
गर्मी का कहर, हीट स्ट्रोक की मार - फोटो : अमर उजाला

बांदा। राजकीय मेडिकल कालेज में मरीजों का ग्राफ तेजी से घट रहा है। बीते दो महीने में दो सौ मरीज कम हो गए हैं। मेडिकल कालेज प्रशासन इसके पीछे बारिश और बिजली की अव्यवस्था बता रहे हैं। जबकि मरीजों का मोह सुविधाएं न मिलने से हो रहा है। जून में मेडिकल कालेज के ओपीडी में रोजाना लगभग 700 मरीजों की आमद हो रही थी लेकिन बाद में धीरे-धीरे कई सुविधाएं कम होने और चेकअप की सुविधा न मिलने से मरीजों का मोह यहां से भंग होने लगा। अब स्थिति यह है कि लगभग पांच सैकड़ा मरीज ही आ रहे हैं। बांदा के अलावा जिले की सरहद से जुड़े पन्ना, सतना और छतरपुर के मरीज भी मेडिकल कालेज आ रहे थे। इनमें भी कमी आई है। मेडिकल कालेज में अभी भी एक्सरे, अल्ट्रासाउंड इत्यादि सुविधाएं नहीं हैं। मरीजों की विभिन्न जांचों के लिए पैथालाजी भी पर्याप्त नहीं है।

विज्ञापन


उधर, मरीजों की कमी के पीछे मेडिकल कालेज प्राचार्य कुछ और ही दलील देते हैं। प्राचार्य डा. सुनील कुमार आर्या का कहना है कि बारिश से भी मरीजों की संख्या घटी है। हालांकि प्राचार्य की बात गले नहीं उतरती। यह मौसम बीमारियों का है। जिला अस्पताल और अन्य सरकारी-गैर सरकारी अस्पतालों में मरीजों की भरमार है। ऐसे में मेडिकल कालेज में इस मौसम में मरीजों के घटने की वजह बारिश बताना हास्यास्पद है। अलबत्ता प्राचार्य बिजली की अव्यवस्था को भी मरीजों की कमी का एक मुख्य कारण बता रहे हैं। उनका यह तर्क किसी हद तक सच है। पावर कारपोरेशन मेडिकल कालेज से भरपूर पैसा ले लेने के बावजूद भी कालेज का अलग फीडर नहीं बना पाया। ग्रामीण फीडर से आपूर्ति दी जा रही है। यह आए दिन ठप रहती है। बिन बिजली मेडिकल कालेज में मरीजों की जांच नहीं हो पा रही। प्राचार्य का कहना है कि इन अव्यवस्थाओं और समस्याओं से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed