फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   medical,CM,store,covid 19,banda

मेडिकल स्टोरों में छापे, कई को नोटिस

Tue, 09 Mar 2021 11:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
medical,CM,store,covid 19,banda
बांदा। नगर मजिस्ट्रेट केशवनाथ गुप्ता ने जिला अस्पताल गेट नंबर दो के आसपास स्थित दवा दुकानों का निरीक्षण किया। गोमती मेडिकल स्टोर में गुजरात में निर्मित सैनिटाइजर मिलने व पता सही न होने पर जांच के लिए प्रयोगशाला लखनऊ भेजने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नगर मजिस्ट्रेट ने बताया कि रवि मेडिकल स्टोर में बिना फार्मासिस्ट व कैश मेमो के दवा की बिक्री रोकने के निर्देश दिए। फ्रिज के अंदर फफूंद मिलने पर स्वच्छता के निर्देश दिए। दवाओं के दो नमूने लिए गए। राज मेडिकल स्टोर में चार दवाओं के नमूने लिए गए। कैल्शियम सीरप में निर्माता का नाम स्पष्ट न होने पर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजने के निर्देश दिए। साथ ही गंदगी मिलने पर स्पष्टीकरण तलब किया। स्वाती मेडिकल स्टोर, रिया मेडिकल स्टोर, कामदगिरी मेडिकल स्टोर आदि में औषधियों के अभिलेख व कैश मेमो रखने व खामियों को दुरुस्त करने की नोटिस जारी की। ड्रग इंस्पेक्टर श्रीकांत को आदेश दिए कि औषधियों की गुणवत्ता मानक के अनुरूप न पाए जाने पर संबंधित निर्माता कंपनी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए न्यायालय में मुकदमा दायर किया जाए। (संवाद)
विज्ञापन

--------------
फोटो परिचय-2-कथा व्यास राजेंद्र कृष्ण शास्त्री।
कालिया मर्दन से जल की सुरक्षा बताई
गिरवां। भूतेश्वरधाम में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के 5वें दिन भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीला, माखन चोरी, कलिया मान मर्दन एवं गोवर्धन पूजा का वर्णन किया गया। कथा व्यास राजेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा अधर्म जब-जब धर्म को धक्का देकर सामाजिक संतुलन का असंतुलित करने की कोशिश करता है। तब-तब प्रभु इस धरती पर अवतार लेकर धर्म की नीव स्थापित करते हैं। कालिया मान मर्दन के अंतर्गत कहा कि जल जीवन के लिए अत्यंत उपयोगी है। जल की सुरक्षा करनी चाहिए। आने वाली पीढ़ी के लिए जल का संरक्षण जरूरी है। जब हम सब मिलकर जल की सुरक्षा करेंगे तो अप्रत्यक्ष रूप से प्रकृति की ही सुरक्षा होगी। उन्होंने गोवर्धन पूजा का भी वर्णन किया। भगवान गिरीराज धरण की आरती भी हुई। कथा सुनने के लिए ग्रामीण मौजूद थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed