फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Medha's book winds in Atarra too

अतर्रा में भी मेधा की बही बयार

Sat, 31 Jul 2021 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Medha's book winds in Atarra too
अतर्रा/बबेरू/नरैनी। ब्रह्म विज्ञान इंटर कॉलेज में हाईस्कूल में राखी सिंह 89.83 फीसदी टॉपर रहीं। कोमल 89.5, योगेंद्र कुशवाहा व विकास 89.16, खुशी बाजपेयी 88.5, गौरा 87.83, वैशाली सिंह 88.16, अवंतिका व आकांक्षा 87.16 फीसदी अंकों से मेधावी बनीं।
विज्ञापन

अन्य छात्र-छात्राओं ने भी 80 फीसदी से ज्यादा अंक पाए। सरस्वती इंटर कॉलेज में इंटर में निशा कुशवाहा 86.6 अव्वल रहीं। दीपक अग्निहोत्री व मानसी अग्निहोत्री 85.6 फीसदी के साथ दूसरे स्थान पर और प्रगति जैन 85.3 फीसदी तीसरे स्थान पर रहे। प्रधानाचार्य अर्चना वर्मा, प्रबंधक आशीष पांडेय ने मेधावियों को बधाई दी। यहां 663 में सभी उत्तीर्ण हुए। तथागत ज्ञानस्थली इंटर कॉलेज में इंटर में अंकित साहू 87.20 प्रथम, शालू 87 द्वितीय, शिवाकांत कुशवाहा 86.80 तृतीय रहे। प्रधानाचार्य ने बताया कि सभी 152 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए। विद्या मंदिर इंटर कालेज, बबेरू में परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा।
विज्ञापन

हाईस्कूल में रोहित सिंह गौतम 91.33 प्रतिशत अंकों के साथ टॉपर रहे। दीपिका सिंह 90.5, प्रांजलि सिंह 88.5, भावना देवी 88 और अमृता ने 86 फीसदी अंकों के साथ टॉप-5 में स्थान बनाया। इंटर में अभय कुमार 87.8 प्रतिशत अंकों के साथ अव्वल रहे। खुशी मिश्रा 87.6, कल्पना 86.8, सोनालिका 86.4 और बालकृष्ण चतुर्वेदी ने 85.8 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम 5वें स्थान पाया। प्रबंधक विश्वेश्वर पांडेय और प्रधानाचार्य अनिल द्विवेदी तथा सौरभ चंद्र ने शाबासी दी। नरैनी के दीनदयाल इंटर कॉलेज प्रबंधक राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि विद्यालय में हाईस्कूल व इंटर का परिणाम शतप्रतिशत रहा। कोई छात्र या छात्रा असफल नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

तिंदवारी में गौरव के सिर ताज
तिंदवारी। एसएन इंटर कॉलेज में गौरव दीक्षित ने विज्ञान वर्ग में 85.4 फीसदी अंकों के साथ कॉलेज में पहला स्थान पाया। सोनाली राजे 83 और सुधीर पाल 82.2 प्रतिशत अंकों के साथ क्रमश: दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। प्रधानाचार्य अवधेश कुमार ने मेधावियों और सफल छात्र-छात्राओं को सराहा। (संवाद)
खप्टिहा में अनिरुद्ध रहे अव्वल
खप्टिहा कलां। परमहंस रणछोड़ दास इंटर कॉलेज में हाईस्कूल में 86.66 प्रतिशत अंक लेकर अनिरुद्ध प्रताप सिंह टॉपर बने। इंटर में विज्ञान वर्ग के मनीष यादव 86.8 फीसदी अंकों के साथ पहले स्थान पर रहे। हाईस्कूल में बालिकाओं में 85 फीसदी अंक लेकर मंसा गुप्ता अव्वल रहीं। प्रधानाचार्य महेंद्र कुमार और हरिभजन गुप्त ने मेधावियों को शाबासी दी। (संवाद)

एचआईसी में प्रिया प्रथम
अतर्रा। हिंदू इंटर कॉलेज (एचआईसी) में इंटर में प्रिया त्रिपाठी 86.2 प्रतिशत अंकों से अव्वल रहीं। पंकज गुप्ता 84 प्रतिशत और अंशिका त्रिपाठी 83.6 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। प्रधानाचार्य डॉ. विनोद त्रिपाठी ने उन्हें शाबासी दी। बताया कि इंटर में सभी 657 परीक्षार्थी अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हुए हैं। केपी शास्त्री इंटर कॉलेज, बदौसा में गौरी शुक्ला 96.2 फीसदी अंकों के साथ टॉपर बनीं। कोमल 81.8 और मोहसिन 80.2 फीसदी अंकों से द्वितीय व तृतीय रहे। प्रधानाचार्य अशोक शुक्ला और प्रबंधक डॉ. विजय पांडेय कहा कि मेधावी पुरस्कृत किए जाएंगे। यहां सभी 182 परीक्षार्थी उत्तीर्ण रहे। ब्रह्म विज्ञान इंटर कॉलेज में इंटर में लक्ष्मीकांत साहू 74.2 प्रथम, नीतू यादव 70.2 द्वितीय और बबलू 67 फीसदी अंकों से तीसरे स्थान पर रहे। प्रधानाचार्य डॉ. शिवदत्त त्रिपाठी ने बताया कि सभी 96 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed