फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Mass wedding ceremony by kshatriya sabha

परिणय सूत्र में बंधे 11 जोड़े

Tue, 26 May 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Tue, 26 May 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
Mass wedding ceremony by kshatriya sabha

क्षत्रिय समाज की 11 कन्याओं ने अग्नि के सात फेरे लेकर अपने जीवन साथी का दामन थामा। घोड़े व गाजे-बाजे के साथ विवाह स्थल पहुंची बारात की अगवानी हुई। महासभा अध्यक्ष ने उपहार देकर वधुओं की विदाई की।

विज्ञापन


अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में सोमवार को मंडी परिषद में वीरांगना क्षत्रिय कन्या विवाह समारोह हुआ। शिव सुंदर मैरिज हाल से गाजे-बाजे के साथ 11 घोड़ों पर सवार दूल्हों के साथ बारात मंडी समिति में विवाह स्थल पहुंची।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान गुरेह अवधेश सिंह व राजेंद्र सिंह ने बारातियों की आवभगत की। अलग-अलग 11 मंडपों में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विवाह की सभी रस्में हुईं। महासभा पदाधिकारियों ने बारातियों को जलपान व भोजन कराया। अग्नि को साक्षी मानते हुए 11 जोड़ों ने एक-दूजे का जीवन भर साथ निभाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरधना (मुजफ्फर नगर) विधायक संगीत सिंह सोम ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया। जिलाध्यक्ष (युवा प्रकोष्ठ) बृजेश सिंह ने महासभा की ओर से टीवी, कूलर, डबल बेड, सिलाई मशीन, मंगलसूत्र, बिछिया, बरर्तन सेट, कुर्सी सेट, आलमारी आदि सामान देकर कन्याओं को विदा किया।


कार्यक्रम संयोजक बीएम सिंह गौतम, राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर अजय सिंह, प्रदेश अध्यक्ष उमाशंकर कुशवाह, मीडिया प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह चुनाले, अनिल सिंह गोप, डा. शीतल सिंह, एके  सिंह, बुद्धराज सिंह, चंद्रभान सिंह, प्रमोद सिंह बनाफर, शैलेंद्र सिंह, छंगा सिंह, नगर पालिका चेयरमैन विनोद जैन, दीपक सिंह गौर, दिनेश सिंह आदि का सहयोग रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed