{"_id":"669ad423c5d3f9f436010a44","slug":"manju-tops-the-quiz-anuj-second-banda-news-c-212-1-bnd1005-113366-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: प्रश्नोत्तरी में मंजू अव्वल, अनुज द्वितीय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: प्रश्नोत्तरी में मंजू अव्वल, अनुज द्वितीय
विज्ञापन
बांदा। मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत राजकीय हाई स्कूल बड़ोखर बुजुर्ग में जन जागरूकता कार्यक्रम व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई। इसमें मंजू अव्वल रहीं। अनुज को दूसरा स्थान मिला। सभी को महिला कानूनों के बारे में भी जानकारी दी गई।
प्रधानाचार्या डॉ. शशि मिश्रा ने जागरूकता कार्यक्रम में कहा कि मिशन शक्ति एक मिशन मोड़ योजना है, जिसका लक्ष्य महिलाओं की सुरक्षा, संरक्षा, और सशक्तिकरण के लिए हस्तक्षेप को मजबूत करना है। इसका उद्देश्य जीवन चक्र के आधार पर महिलाओं को प्रभावित करने वाले मुद्दों को संबोधित कर नागरिक स्वामित्व के माध्यम से उन्हें राष्ट्र निर्माण में समान भागीदार बनाना है।
नोडल प्रभारी कमला के नेतृत्व में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई, जिसमें मंजू प्रथम, अनुज द्वितीय, विचित्र ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कमला ने महिला श्रम कानून यथा समान पारिश्रमिक अधिनियम 1976 प्रसूति हितलाभ अधिनियम 1961 की जानकारी दी। कहा कि हम एक नए व श्रेष्ठ भारत का निर्माण तभी कर पाएंगे, जब हम महिलाओं को इस योग्य बनाएं कि वह अपने व्यक्तिगत विकास के लिए स्वयं स्वतंत्र निर्णय ले सकें।