{"_id":"5f172df38ebc3e6374563145","slug":"mandir-samiti-adhyaksh-par-ghapale-ka-aarop-baithak-mein-upaadhyaksh-ko-chun-liya-adhyaksh-banda-news-knp57250207","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर समिति अध्यक्ष पर घपले का आरोप, बैठक में उपाध्यक्ष को चुन लिया अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर समिति अध्यक्ष पर घपले का आरोप, बैठक में उपाध्यक्ष को चुन लिया अध्यक्ष
विज्ञापन
अतर्रा(बांदा)। सिद्ध पीठ गौरा बाबा धाम नरसिंह भगवान मंदिर में पिछले 41 साल से चल रहे सीताराम अखंड संकीर्तन के पूर्व अध्यक्ष द्वारा समिति के आय-व्यय का ब्योरा न दे पाने पर सदस्यों ने 6.69 लाख रुपये घपले का आरोप लगाया है। आशीष गर्ग को नया अध्यक्ष चुना गया है।
मंदिर में अतर्रा ग्रामीण के विभिन्न मजरों के चिह्नित सदस्यों द्वारा सीताराम नाम अखंड संकीर्तन चलाया जाता है। चार साल पहले तुर्रा गांव के रिटायर्ड अध्यापक देवी दयाल समिति के अध्यक्ष नियुक्त किए गए थे। 10 माह पूर्व उन्होंने आशीष गर्ग (चौरिहन पुरवा) को उपाध्यक्ष नियुक्त किया। आशीष गर्ग ने अध्यक्ष से पिछले एक साल का आय-व्यय का ब्योरा कमेटी के समक्ष रखने की बात कही। अध्यक्ष ने यह प्रस्तुत नहीं किया। मंगलवार को समिति के सदस्यों ने सोशल डिस्टेंस के साथ गौरा बाबाधाम प्रागंण में बैठक कर आशीष गर्ग को अध्यक्ष चुन लिया। आशीष ने बताया कि बैठक की सूचना दो दिन पूर्व अध्यक्ष को दी थी, वह नहीं आए। कहा कि एक माह में आय-व्यय का ब्योरा नहीं दिया तो एफआईआर दर्ज कराएंगे।
उधर, देवीदयाल ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है। बैठक में दीनदयाल द्विवेदी (थनैल), कौशल किशोर (बंडे), लाला गर्ग (अतर्रा), चंद्र प्रकाश (ड़ांव), भरतलाल (पचोखर), राजा बाबू राजपूत (लोधनपुरवा), धनीराम सविता (लोधौरा), शिवप्रसाद चौरिहा आदि शामिल रहे।