बांदा। इंटर बोर्ड परीक्षा में चित्रकूटधाम मंडल टॉप करने वाले विद्यालय के मेधावी छात्र मोहम्मद फैजान को विद्यावती मेमोरियल निगम पब्लिक स्कूल ने सम्मानित किया। केसीएनआईटी ग्रुप के संस्थापक चेयरमैन अरुण निगम ने मेधावी को उच्च शिक्षा के लिए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया और 11 हजार रुपये चेक के साथ स्मृति चिह्न दिया।
उसे शाबासी भी दी। इस अवसर पर फैजान के पिता कांस्टेबल मोहम्मद मकसूद, मां शमा परवीन भी मौजूद रहीं। निगम ने उन्हें भी सराहा। मेधावी छात्र ने 98 फीसदी अंक हासिल किए हैं। गणित में 100 और केमिस्ट्री में 99 प्रतिशत अंक मिले। विद्यालय में दूसरा स्थान पाने वाले कार्तिकेय सिंह (96 प्रतिशत) और तीसरा स्थान पाने वाले सार्थक निगम (94.4 प्रतिशत) सहित 90 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले मायशा परवीन, पुष्पेंद्र सोनकर, महक अग्निहोत्री, नंदिनी मिश्रा, अभिषेक कुमार साहू, आयुषी मिश्रा और मानसी रावत को भी सराहा। विद्यालय डायरेक्टर पूर्णाशीष रथ और प्रधानाचार्य डा. संगीता लमगोरा ने भी मेधावियों को शाबासी दी।