फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   mandal ke sp ne maangi base

मंडल के एसपी ने मांगीं सौ बसें

Fri, 09 Apr 2021 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
mandal ke sp ne maangi base
बांदा। पंचायत चुनाव मतदान में सुरक्षा कर्मियों को ले जाने के लिए परिवहन निगम से एक सैकड़ा बसों की मांग की गई है। मंडल के चारों जिलों के पुलिस अधीक्षकों ने परिवहन निगम क्षेत्रीय प्रबंधक को अच्छी बसें उपलब्ध कराने के लिए पत्र भेजा है।
विज्ञापन

एसपी महोबा ने पत्र में कहा कि द्वितीय चरण के पंचायत चुनाव में 19 अप्रैल को मुख्यालय से 491 सुरक्षाकर्मियों को चित्रकूट, तृतीय चरण के चुनाव में 26 अप्रैल को 582 सुरक्षाकर्मियों को हमीरपुर व चौथे चरण के मतदान में 29 अप्रैल को 439 सुरक्षा कर्मियों को बांदा जाना है। इसके लिए 35 बसों की जरूरत है। इसी तरह एसपी हमीरपुर ने कहा कि 15 अप्रैल के मतदान के लिए 410 सुरक्षा कर्मियों को महोबा भेजना है। इसके लिए 10 बसों की जरूरत पड़ेगी।
विज्ञापन

बांदा एसपी ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय चरण सहित चतुर्थ चरण के चुनाव मतदान में सुरक्षा कर्मियों को महोबा, हमीरपुर, चित्रकूट सहित जनपद के मतदान केंद्रों में ले जाने व लाने के लिए 64 बसों की मांग की है। बताया कि अलग-अलग तिथियों में करीब दो हजार सुरक्षाकर्मी मतदान के लिए सुबह 8 बजे पुलिस लाइन से गंतव्य के लिए रवाना होंगे। साथ ही यह भी कहा कि बसों की हालत बेहतर होना चाहिए। ताकि सुरक्षा कर्मियों को दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसों की कमी से यात्रियों को होंगी दिक्कतें
चुनाव में बड़ी संख्या में बसों के अधिग्रहण से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। चित्रकूटधाम मंडल में 313 बसों का बेड़ा है। इनमें 48 बसें पिछले वर्ष सरेंडर हो चुकी हैं। मौजूदा में कुल 265 बसें ही सड़कों पर फर्राटा भर रही हैं। कई मार्गों की बसों में कटौती की जाएगी।
अब पंचायत चुनाव से निगम की चांदी
परिवहन निगम 100 किलोमीटर तक की यात्रा में प्रति बस 24 घंटे का किराया 33 हजार रुपये लेता है। इससे अधिक यात्रा पर प्रति किमी 100 रुपये अतिरिक्त चार्ज लिया जाता है। बीते वित्तीय वर्ष में निगम को मंडल मात्र 13 करोड़ से अधिक की आमदनी हुई। अब पंचायत चुनाव से निगम को आमदनी की उम्मीद है।

पंचायत चुनाव में बसें भेजने के लिए उनकी कमियों को दुरुस्त कराया जा रहा है। शासन के आदेश पर बसों को सरेंडर किया गया था। शासन के आदेश पर ही उन्हें वापस लिया जाएगा। यात्रियों को परेशानी नहीं हो सकेगी।
-केपी सिंह, स्टेशन प्रबंधक (एसएम), चित्रकूटधाम मंडल, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed