{"_id":"5ef8d7308ebc3e430707349e","slug":"man-died-in-accident-in-banda-banda-news-knp5681458137","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ममेरे भाइयों की मौत, कोहराम मचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ममेरे भाइयों की मौत, कोहराम मचा
विज्ञापन
बांदा में राष्ट्रीय राजमार्ग में अज्ञात वाहन की टक्कर बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों रिश्ते में भाई थे। मृतक एक युवक की शादी चार माह पूर्व हुई थी। दूसरा 10वीं कक्षा का छात्र था। दोनों मृतक महोबा जनपद के थे। पुलिस को घटनास्थल पर हेलमेट नहीं मिला। हादसे में बाइक के परखच्चे उड़ गए थे।
सोरहा (कबरई, महोबा) गांव निवासी पुष्पेंद्र (30) पुत्र अच्छेलाल अपनी बाइक से ममेरे भाई खन्ना (महोबा) गांव निवासी अखिलेश (24) पुत्र राजाराम के साथ तिंदवारी (बांदा) की तरफ जा रहा था। शनिवार की रात बांदा-टांडा राष्ट्रीय राजमार्ग में करीब एक बजे कोतवाली देहात क्षेत्र के महोखर गांव पास अज्ञात वाहन ने उन्हेें टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला।
गंभीर रूप से घायल पुष्पेंद्र और अखिलेश लगभग एक घंटे तक सड़क पर तड़पते रहे। वहां से गुजरी यूपी-112 ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया और उन्हीं के मोबाइल फोन से परिजनों को जानकारी दी। कुछ देर बाद दोनों की मौत हो गई। रविवार को पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है। हादसा ट्रक से बताया जा रहा है।
विज्ञापन
पिता अच्छेलाल ने बताया कि पुष्पेंद्र की शादी 4 माह पूर्व पचपहरा गांव की रामफली के साथ हुई थी। 15 बीघा जमीन में वह खेतीबाड़ी करता था। दो भाइयों में छोटा था। अखिलेश के पिता राजाराम ने बताया कि पुत्र गांव के ही विद्यालय में 10वीं कक्षा का छात्र था। बाइक पुष्पेंद्र चला रहा था। उधर, पुलिस अधीक्षक डा.एसएस मीणा ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है। परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।