फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   mamta

ममता दिवस मनाकर महिलाओं को दी पोषण की प्रेरणा

Tue, 17 Sep 2019 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
mamta
ममता दिवस पर जागरुकता रैली निकालतीं आंगनबाड़ी। - फोटो : BANDA
पोषण माह के अंतर्गत सोमवार को ममता दिवस मनाया गया। आंगनबाड़ी केंद्रों में गोष्ठियां और जागरुकता रैलियां आयोजित कर गर्भवती और धात्री महिलाओं को पोषण, स्वास्थ्य और सफाई के प्रति जागरूक किया गया। आंगनबाड़ी, सुपरवाइजर और एएनएम ने बच्चों का सामूहिक भोज किया।
विज्ञापन

डीएम हीरा लाल ने पोषण माह के तहत ऐसे आयोजनों के निर्देश दिए हैं। इसी श्रृंखला में ममता दिवस मनाया गया। महिलाओं को गर्भधारण से लेकर शिशु के दो वर्ष तक खानपान, टीकाकरण, सफाई, देखभाल आदि की जानकारियां दी गईं।
विज्ञापन

महिलाओं और बच्चों को पोषाहार वितरित हुआ। महिलाएं अपने घरों से पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन लाईं थीं। इन्हें बच्चों ने शौक से खाया।
जिला कार्यक्रम अधिकारी एसके बघेल ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर ममता दिवस, बचपन दिवस, किशोरी दिवस इत्यादि मनाए जाते हैं। इससे महिलाओं को घर छोड़कर बाहर निकलने का मौका मिलता है और बहुत सी जानकारियां हासिल होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बड़ोखर ब्लाक के त्रिवेणी गांव में आंगनबाड़ी प्रतिभा देवी के नेतृत्व में ममता दिवस मनाया गया। महिलाओं को सलाह दी कि अपने शिशु को छह माह तक सिर्फ स्तनपान कराएं। इसके बाद ही ऊपरी आहार दें।

गर्भवती महिलाओं को आयरन की गोली नियमित रूप से लेने को कहा। गर्भवतियों की गोद भराई और छह माह के बच्चों का अन्नप्रासन्न भी कराया गया। गांव में टीकाकरण और कुपोषण की जागरुकता रैली निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed