फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   mama and bhanja dies in a accident

रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार मामा-भांजे की मौत

Thu, 25 May 2017 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा Updated Thu, 25 May 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
mama and bhanja dies in a accident
क्षतिग्रस्त बाइक। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। तेज रफ्तार रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार मामा-भांजे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने बांदा-हमीरपुर सड़क पर जाम लगा दिया। क्षेत्रीय विधायक और एसडीएम के समझाने पर जाम खत्म हुआ। हादसे के वक्त दोनों बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। बुधवार को सुबह करीब नौ बजे बांदा डिपो की बस हमीरपुर जा रही थी। पैलानी थाना क्षेत्र के कुकुवा गांव मोड़ के पास सामने से आ रही बाइक को बस ने सीधी टक्कर मार दी। हादसे में 28 वर्षीय सुंदर निषाद पुत्र कृपाली और उसके मामा 25 वर्षीय दिलीप निषाद पुत्र मातादीन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दोनों को सिर समेत शरीर के तमाम हिस्सों में गहरी चोटें आईं। सुंदर पैलानी थाना क्षेत्र के कसिया डेरा और दिलीप चिल्ला थाना क्षेत्र के तारा गांव का रहने वाला था। चालक बस लेकर भाग निकला और डेढ़ किलोमीटर आगे पैलानी थाने में बस खड़ी करके खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने चालक को हिरासत में और बस को कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन


उधर, घटना से आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने घटनास्थल पर शवों के पास ही सड़क जाम कर दी। बांदा-हमीरपुर मार्ग पर आवागमन ठप हो गया। यूपी-100 और पैलानी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। कुछ देर बाद क्षेत्रीय विधायक बृजेश प्रजापति व एसडीएम सुरेंद्र प्रसाद भी घटनास्थल पर आ गए। गुस्साए लोगों को बमुश्किल समझा-बुझाकर जाम खत्म कराया। दोनों शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुंदर की शादी 13 दिन पूर्व 11 मई को और दिलीप की शादी पिछले साल हुई थी। मृतक सुंदर की मां सुनिया ने बताया कि पत्नी को पहली विदाई में ससुराल से लाने के लिए सुंदर बोलेरो बुक करके पैलानी से लौट रहा था। पिता कृपाली ने बताया कि सुंदर दिल्ली में ठेकेदारी करता है। दिलीप भी दिल्ली में मजदूरी करता है। दोनों की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed