फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Make students ideal citizens

छात्रों को आदर्श नागरिक बनाएं शिक्षक

Mon, 01 Feb 2021 10:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
Make students ideal citizens
सम्मानित पुरातन छात्रों के साथ आयुक्त दिनेश कुमार सिंह। साथ में बीएसए हरिश्चंद्र नाथ। - फोटो : BANDA
बांदा। पुरातन छात्र सम्मेलन को सोमवार को संबोधित करते हुए मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह ने परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों से कहा कि छात्रों को देश का आदर्श नागरिक बनाएं। उदाहरण दिया कि वह अपने गांव जाते हैं तो उनके शिक्षक गर्व से यह बात कहते हैं कि उनके द्वारा पढ़ाया गया छात्र आईएएस बन गया है।
विज्ञापन

परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों के पुरातन छात्रों का सम्मेलन आयुक्त के निर्देश पर पूरे चित्रकूटधाम मंडल में किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में यहां डिंगवाही और कतरावल प्राथमिक विद्यालयों के संयुक्त सम्मेलन में आयुक्त ने कहा कि उन्होंने इसकी शुरुआत जौनपुर में अपने जिलाधिकारी के रूप में की थी। इसका उद्देश्य पुरातन छात्रों को अपने पुराने स्कूलों के विकास के लिए प्रेरित करना और मौजूदा छात्रों को प्रेरणा देना है। कई छात्र उच्च पदों पर कई क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आयुक्त ने जौनपुर में इस कार्यक्रम की सफलता का ब्योरा बताया।
विज्ञापन

कहा कि सरकार की कोशिश है कि परिषदीय स्कूल आधुनिक कान्वेंट स्कूलों से कम न हों। सरकार सभी सुविधाएं दे रही है। आयुक्त ने इस स्कूल में पढ़े रामनरेश सिंह, जयराम सिंह, धर्मराज सिंह, लालाराम सिंह समेत पूर्व प्रधानों व निवर्तमान प्रधान को माला पहनाकर सम्मानित किया। कतरावल प्राथमिक स्कूल में पुरातन छात्र सुरेंद्र सिंह, ओमकार, ध्रुवराज सिंह, शिव प्रसाद श्रीवास्तव, कालीचरन निगम, विद्यानंद, राजकुमार सिंह व नंदराम आदि को सम्मानित किया गया। यहां बीएसए हरिश्चंद्रनाथ और खंड शिक्षा अधिकारी जगत सिंह राजपूत का ग्रामीणों और प्रधानाध्यापक चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed