फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Main supply failed, city in darkness for 10 hours

Banda News: मुख्य सप्लाई फेल, 10 घंटे शहर में अंधेरा

Mon, 19 May 2025 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Main supply failed, city in darkness for 10 hours
रात में फाल्ट ठीक करते कर्मचारी। संवाद - फोटो : संवाद
बांदा। चिल्ला रोड स्थित 220 केवी उप केंद्र से शनिवार की रात 10 बजे मुख्य सप्लाई फेल हो गई। इससे पूरे शहर में अंधेरा छा गया। इससे करीब ढाई लाख आबादी परेशान रही।
विज्ञापन

रात में करीब एक बजे आपूर्ति चालू हुई तो पीलीकोठी और भूरागढ़ उपकेंद्र से जुड़े कई जगह जंपर उड़ गए और 11 हजार केवी की लाइन टूट गई। इसके अलावा कई जगह केबल जल गए। लोगों ने पूरी रात सड़कों और छतों पर घूमकर काटी।
विज्ञापन

गर्मी में फाल्ट न हो, इसके लिए बिजली विभाग ने 40 करोड़ से ज्यादा की राशि खर्च की है। शहर में करीब 3600 जर्जर पोल बदले और 250 किलोमीटर केबल बदले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 54 ट्रांसफार्मरों की क्षमता भी बढ़ाई गई। बावजूद इसके तेज हवा चली कि पूरी बिजली आपूर्ति पटरी से उतर जाती है। शनिवार की रात भी यही हुआ। रात करीब 10 बजे चिल्ला रोड स्थित 220 केवी में लगा ट्रांसफार्मर गर्म होकर बंद हो गया। इससे पूरे शहर की आपूर्ति फेल हो गई। रात में 28 डिग्री तापमान के बीच लोग गर्मी से बेहाल हो गए।
करीब एक बजे मेन सप्लाई चालू हुई और बिस्तर पर सोने गए तो फिर अंधेरा छा गया। पता चला यूनियन बैंक छावनी रोड के पास एचटी लाइन का केबल जल गया। यह लाइन सही नहीं हो पाई थी कि तेज हवा के बीच पदमाकर चौराहे के पास खंभा टूटकर झुक गया।

सुबह छह बजे पानी का समय हुआ और लाइट न होने से लोग बेहाल हो उठे। बिजली विभाग और जल संस्थान के अधिकारियों को फोन मिलाया तो किसी ने फोन नहीं उठाया। जब पानी चला गया तब सुबह करीब साढ़े बजे बिजली बहाल हुई। इस कारण लोगों को पानी भी नहीं मिल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed