फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Main road jammed for four hours keeping the body of a teenager

किशोर का शव रखकर चार घंटे जाम की मुख्य सड़क

Wed, 04 Nov 2020 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Main road jammed for four hours keeping the body of a teenager
Main road jammed for four hours keeping the body of a teenager - फोटो : BANDA
बबेरू। कोतवाली क्षेत्र के देवरथा गांव निवासी रामनारायण पाल के 13 वर्षीय पुत्र संदीप का चित्रकूट जिले में पेड़ पर टंगा मिला शव पोस्टमार्टम के बाद गांव लाए जाने पर परिजन और ग्रामीणों का रोष फूट पड़ा। बुधवार की सुबह शव को बांदा-बबेरू मुख्य सड़क पर रखकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

सैकड़ों महिला-पुरुष सड़क पर बैठ गए। चार घंटे तक सड़क पूरी तरह जाम रही। एक सप्ताह में घटना का खुलासा किए जाने के अफसरों द्वारा दिए गए लिखित आश्वासन के बाद दोपहर 12 बजे जाम खत्म हुआ।
विज्ञापन

28 अक्तूबर की रात संदीप घर से लापता हो गया था। तलाश के बाद भी कोई सुराग न मिलने पर अगले दिन बबेरू कोतवाली में पिता ने गुमशुदगी दर्ज कराई। आरोप है कि पुलिस ने कोई संज्ञान नहीं लिया। दो नवंबर को परिजनों ने बबेरू कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करानी चाही तो नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में विधायक चंद्रपाल कुशवाहा के हस्तक्षेप से रिपोर्ट दर्ज हुई। मंगलवार को सुबह चित्रकूट के खोही गांव के पास संदीप का शव पेड़ पर टंगा मिला। चित्रकूट में ही पोस्टमार्टम हुआ। बुधवार को सुबह शव लेकर लौटे परिजनों ने बबेरू-बांदा मुख्य सड़क पर शव रखकर सुबह 8 बजे आवागमन ठप कर दिया।
चार घंटे तक चले जाम के बाद दोपहर करीब 12 बजे विधायक चंद्रपाल कुशवाहा, पूर्व विधायक विशंभर सिंह यादव, एसडीएम सौरभ शुक्ला, सीओ आनंद कुमार पांडेय, कोतवाली प्रभारी जयश्याम शुक्ला जाम स्थल पर पहुंचे और जाम लगाए लोगों को समझा-बुझाकर जाम खत्म करने को कहा, लेकिन परिजन पुलिस अधीक्षक को बुलाने पर अड़े रहे।
उनकी यह भी मांग थी कि परिजनों को सुरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस दिया जाए। मुख्यालय से अपर एसपी महेंद्र प्रताप चौहान भी पहुंच गए। एसडीएम, अपर एसपी और सीओ ने लिखित आश्वासन दिया कि एक सप्ताह में घटना की खुलासा किया जाएगा और शस्त्र लाइसेंस के लिए कार्रवाई की जाएगी।

अपर एसपी ने कहा कि जांच के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। पुलिस कर्मी दोषी पाए गए तो उन पर भी कार्रवाई की जाएगी। इसी के बाद परिजन शांत हुए और जाम खत्म किया। चार घंटे के बाद जाम में दोनों ओर बड़ी संख्या में वाहन फंसे रहे। विधायक श्री कुशवाहा और पूर्व विधायक श्री यादव ने सांत्वना दी। पूर्व विधायक विशंभर यादव के साथ सपा जिलाध्यक्ष विजय करन यादव, विदित त्रिपाठी इत्यादि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed