{"_id":"2d54a0e16802b14fc300e5aa9a0903b2","slug":"mahila-congress-demonstrated-for-water-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिटी मजिस्ट्रेट के सामने फोड़े मटके ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिटी मजिस्ट्रेट के सामने फोड़े मटके
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Tue, 30 Jun 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रमजान माह में अंधाधुंध बिजली कटौती व पानी किल्लत को लेकर जिला महिला कांग्रेस कमेटी बैनर तले महिलाओें ने सोमवार को कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन किया। पानी की समस्या बताते हुए सिटी मजिस्ट्रेट के सामने खाली मटके फोड़े। जिलाधिकारी को संबोधित तीन सूत्री ज्ञापन दिया। चेतावनी दी कि शीघ्र समस्या दूर न हुई तो उग्र आंदोलन होगा।
विज्ञापन
सोमवार को स्टेशन रोड स्थित जिला कार्यालय से महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान के नेतृत्व में महिलाओं ने मटके लेकर जुलूस निकाला और कलेक्ट्रेट आकर प्रदर्शन किया। बिजली-पानी संकट के विरोध में मटके फोड़े।
विज्ञापन
सिटी मजिस्ट्रेट चित्रलेखा सिंह को दिए ज्ञापन में रमजान माह में इफ्तार और सहरी के समय बिजली कटौती रोकने, शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में दोनों समय जलापूर्ति व टैंकरों से आपूर्ति, बिजली की बढ़ी दरें लागू न करने आदि की मांगें शामिल हैं।
विज्ञापन
प्रदर्शन में शमीम बानो, यूनिस, शन्नो, बिस्मिल्ला, सितारा, मुन्नी, बेटी बाई, सईदा, परवीन, जीनत, असगरी, सितारा बानो, शबीना, हुस्ना, कोमल आदि महिलाएं शामिल रहीं।