फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   mahila apradho ki baadh

महिला अपराधों की बाढ़ : विद्या नेगी

Fri, 19 Mar 2021 10:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
mahila apradho ki baadh
बांदा। प्रदेश में महिला अपराधों की बाढ़ आ गई है। सरकार उनकी सुध तक नहीं ले रही है। महिला अत्याचारों के खिलाफ अब महिला मोर्चा आगे आएगी। यह बात बुंदेलखंड के दौरे पर आईं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (महिला विभाग) की महासचिव व प्रदेश प्रभारी विद्या नेगी ने कही।
विज्ञापन

शुक्रवार को कांग्रेस कार्यालय में महिला कार्यकर्ताओं ने उनकी फूलमालाओं से अगुवानी की। प्रदेश प्रभारी ने कहा कि प्रियंका गांधी व राहुल गांधी पीड़ित परिवारों का दुख दर्द जानने के लिए सबसे पहले पहुंचते हैं। उन्होंने पंचायत चुनाव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और विधान सभा चुनाव की तैयारी में जुटने को कहा। प्रांतीय अध्यक्ष प्रतिभा अटल ने संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने को कहा। उपाध्यक्ष सरिता सेंगर आदि मौजूद रही। जिलाध्यक्ष सीमा खान ने आभार जताया। सरोज कुशवाहा, सुनीता यादव, अस्मत जहां, रामदेवी वर्मा, राबिया बेगम, मंजू वर्मा, रेखा वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed