फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Mafia Mukhtar's production today in ambulance case

Banda: एंबुलेंस प्रकरण में माफिया मुख्तार की पेशी आज, गैंगस्टर एक्ट में कल कोर्ट में किया जाएगा पेश

Tue, 09 May 2023 04:07 AM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 09 May 2023 04:07 AM IST
सार

गैंगस्टर एक्ट में मुख्तार अंसारी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। नौ मई यानी आज एंबुलेंस पंजीयन मामले में एसीजेएम कोर्ट बाराबंकी में सुनवाई होगी। 10 मई को एमपी/एमएलए कोर्ट में गैंगस्टर एक्ट की पेशी भी है। 

विज्ञापन
Mafia Mukhtar's production today in ambulance case
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फर्जी कागजों के जरिए एंबुलेंस पंजीकृत कराने और गैंगस्टर एक्ट में मुख्तार अंसारी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। नौ मई यानी आज एंबुलेंस पंजीयन मामले में एसीजेएम कोर्ट बाराबंकी में सुनवाई होगी। 10 मई को एमपी/एमएलए कोर्ट में गैंगस्टर एक्ट की पेशी भी है। 

विज्ञापन

 

दोनों मामलों के आरोपी पर अब बहस होगी। मुख्तार पर आरोप है कि जेल में बंद रहने के बावजूद उसने अपने साथियों के माध्यम से आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया। एंबुलेंस को फर्जी तरीके से पंजीकृत कराया। कारागार अधीक्षक वीरेश कुमार का कहना है कि दोनों पेशी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए होंगी। उधर, गैंगस्टर के एक मामले में मुख्तार को 10 साल की सजा हो चुकी है। सूत्रों की मानें तो मुख्तार एंबुलेंस मामले में खासा परेशान है। हालांकि मुख्तार का स्वास्थ्य ठीक है। वह पहले की तरह खाना खा रहा है। चिंतित जरूर दिखाई पड़ता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed