फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   madel,Lucknow-Agra Expressway was built by holiday cattle,daughter,doctor,missan perna

बांदा की बेटी के सिर इंडिया ताज प्रिसेंज का ताज

Wed, 17 Feb 2021 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
madel,Lucknow-Agra Expressway was built by holiday cattle,daughter,doctor,missan perna
madel,Lucknow-Agra Expressway was built by holiday cattle,daughter,doctor,missan perna - फोटो : BANDA
बांदा। बुंदेलखंड की बेटी ने सुंदरता क्षेत्र में भी अपना परचम लहरा दिया। बॉलीवुड और मॉडलिंग क्षेत्रों से आईं सुंदर प्रतिभागियों को मात देते हुए प्रतियोगिता का दूसरा खिताब कांस्य पदक (क्राउन मेडल) के साथ जीता।
विज्ञापन

प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दो दिवसीय मिस इंडिया ताज प्रतियोगिता का आयोजन एक ग्रुप ने किया था। इसमें देश के दिल्ली, मुंबई, आगरा, प्रयागराज सहित बॉलीवुड और मॉडल शामिल हुए। बांदा से रिया रैकवार ने प्रतिभाग किया। वह यहां श्रेया आकर्ष इंस्ट्टीयूट की नृत्य छात्रा हैं। इस मॉडलिंग प्रतियोगिता में रिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंडिया ताज प्रिसेंज का दूसरा खिताब जीता। उसे कांस्य पदक दिया गया। सिर पर चमकता ताज पहनाया गया। निर्णायकों में डॉ. नीमा पंत सहित कई सदस्य शामिल रहे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का खिताब जीतकर बुधवार को बांदा लौटी रिया का श्रेया आकर्ष इंस्टीट्यूट में स्वागत हुआ। उसने बताया कि उसके इस शौक को मां सुधा रैकवार ने पूरा सहयोग दिया। सुधा स्वयंसेवी संगठन चलातीं हैं। पिता व्यापारी हैं। रिया ने बताया कि मॉडलिंग और डांस का उसे बचपन से ही शौक और सपना था। उसकी तमन्ना मिस यूनिवर्स बनने की है। रिया ने बताया कि मॉडलिंग में कैसे वॉक करनी है? कै से उठना बैठना है और डाइट प्लान इत्यादि सब कुछ यू ट्यूब से देखा। श्रेया इंस्ट्टीयूट की निदेशक अंजू दमेले उसे पूरा सपोर्ट करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed