फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Machines installed in oxygen plant

ऑक्सीजन प्लांट में मशीनें लगीं

Fri, 13 Aug 2021 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Machines installed in oxygen plant
बांदा। ऑक्सीजन की कमी से मरीजों की मौत सरकारें भले न मानें, लेकिन जिस तरह से ऑक्सीजन प्लांट मंजूर कर स्थापित किए जा रहे हैं, इससे साफ है कि कोरोना की दूसरी लहर में ऑक्सीजन का भीषण संकट था।
विज्ञापन

बानगी के तौर पर बांदा में मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल समेत चार ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने की मंजूरी मिली। इनमें दो पूरी तरह तैयार हो गए हैं। दो में उपकरण लगाने का काम चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि अब मरीजों के लिए ऑक्सीजन की कमी नहीं होगी।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज में उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कारपोरेशन द्वारा वृहद निर्माण मद से लगभग पौने दो करोड़ की लागत का ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट स्थापित किया गया है। इसकी क्षमता लगभग एक हजार एलपीएम (लीटर प्रति मिनट) है। यहां से मेडिकल कॉलेज के वार्डों में चार सौ बेडों तक ऑक्सीजन पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लांट चालू हो चुका है। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज में स्थापित दूसरे ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट की क्षमता 650 एलपीएम है। यह भी लगभग तैयार है। सिर्फ फ्लो सेंसर आना बाकी है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन का कहना है कि सेंसर लेकर इंजीनियर जल्द आने वाले हैं।
साथ ही बूस्टर भी जेनरेशन प्लांट में लगाया जाना है। आर्डर हो चुका है। बूस्टर लगने के बाद प्लांट से सिलिंडरों में भी ऑक्सीजन भरी जा सकेगी। उधर, जिला अस्पताल में प्रधानमंत्री केयर फंड से डीआरडीओ द्वारा स्थापित किए जा रहे पीएसए (प्रेशर स्विंग एडजॉर्पशन) ऑक्सीजन प्लांट भी जल्द शुरू हो जाएगा।
मंगलवार की देर शाम नोएडा से यहां उपकरण आ गए हैं। इंजीनियरों की टीम ने मशीनों को लगा दिया है। प्लांट शुरू होने पर अस्पताल और ट्रामा सेंटर के सभी बेडों में मरीजों को आसानी से ऑक्सीजन मिल सकेगी। नरैनी सीएचसी परिसर में स्थित ऑक्सीजन प्लांट भी तैयार है।
टेस्टिंग भी हो चुकी है। अब सिर्फ हरी झंडी का इंतजार है। चिकित्साधिकारी डॉ. बीएस राजपूत ने बताया कि 50 बेड के हिसाब से 95 सेचुरेशन क्षमता का प्लांट है। बेडों तक बिछी ऑक्सीजन सप्लाई लाइन की भी जांच हो चुकी है।

चारों प्लांट शुरू होने के बाद ऑक्सीजन कमी का संकट नहीं रहेगा। अभी सिलिंडर से ऑक्सीजन मरीजों को दी जा रही है। जल्द सिलिंडर के बजाय पाइपलाइन से बेडों तक प्लांट से ऑक्सीजन पहुंचेगी। मरीजों को पर्याप्त और आसानी से ऑक्सीजन मिलने लगेगी। सभी प्लांट अलग-अलग क्षमता के हैं।
-डा. वीके तिवारी, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed