{"_id":"6287ca7bd65839612b39868b","slug":"lockdown-in-mandi-on-the-warning-of-administration-banda-news-knp697896115","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन की चेतावनी पर मंडी में तालाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन की चेतावनी पर मंडी में तालाबंदी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतर्रा। चौक बाजार में रोज लग रहे जाम से निजात दिलाने के लिए सब्जी मंडी को मंडी परिषद स्थानांतरित किए जाने पर सहमति नहीं बन सकी। अधिकारियों और व्यापारियों के बीच चली वार्ता में प्रशासन की ओर से कार्रवाई की चेतावनी देने पर व्यापारियों ने तीन दिन के लिए सब्जी दुकानों पर ताला बंद करने का एलान किया है।
सहकारी समिति मैदान में एसडीएम विजय प्रकाश तिवारी, सीओ सियाराम, इंस्पेक्टर अनूप दुबे, मंडी समिति सचिव रविंद्र तिवारी, ईओ राम सिंह ने शुक्रवार को व्यापार मंडल समेत सब्जी, फल विक्रेताओं के साथ बैठक की। अफसरों ने मंडी परिषद के खुले मैदान में व्यापारियों से दुकान खोलने को कहा। इस पर व्यापारियों ने मंडी में दुकान संचालित करने से मना कर दिया। अफसरों द्वारा चौक बाजार में लगाई जा रहीं दुकानों पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी। इस पर व्यापार मंडल अध्यक्ष उमाशंकर गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों ने प्रशासन की तानाशाही के विरोध में तीन दिन तक सब्जी दुकानों में ताला बंद करने का निर्णय लिया है। व्यापारियों ने मुख्यमंत्री समेत मंडलायुक्त, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर हड़ताल की जानकारी दी है।
बैठक में लवकुश गुप्ता, आनंद राजा, भूरेलाल गुप्ता, मोहम्मद सलमान, राकेश कुमार, रमेश कुमार, अनिल कुमार गुप्ता, राकेश, भोले, पंकज केसरवानी, शंभू, अंतिम केसरवानी, मो. इदरीश, संतोष शिवहरे, गुलशन, दयाराम, सुधीर कुमार, शुभम, संतोष कुमार, रामलाल, हिमांशु, शानू, नवल किशोर, कमलेश कुमार, संजय साहू, मंडी सलाहकार राजेश द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।