फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Lock in accessible toilet, problem for devotees

सुलभ शौचालय में ताला, श्रद्धालुओं को दिक्कत

Thu, 09 Dec 2021 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Lock in accessible toilet, problem for devotees
Lock in accessible toilet, problem for devotees - फोटो : BANDA
अतर्रा। सिद्धपीठ गौरा बाबा धाम मंदिर प्रांगण में नगर पालिका ने सुलभ शौचालय तो बनवा दिया, लेकिन उसे लोगों के लिए अभी तक खोला नहीं है। शौचालय पर ताला लगा होने से महिला श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

अधिवक्ता नरेंद्र सिंह, श्रद्धालु रमेश, बैजनाथ, सविता, मीरा, अभिलाषा, रामकिशोर, शुभम गुप्ता, निखिल ने बताया कि ताला लगा होने से श्रद्धालुओं को खुले में शौच जाना पड़ता है। श्रद्धालुओं ने शौचालय का ताला खुलवाने की मांग की है। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी रामसिंह ने बताया कि शौचालय बनकर तैयार हो गया है। जल्द ही इसे श्रद्धालुओं के लिए खोला जाएगा।
विज्ञापन

उधर, सफाई कर्मियों की लापरवाही से शिवपुरी मोहल्ले के बाशिंदों के घरों में गंदा पानी भर गया। मोहल्ले के लोगों ने तहसील में प्रदर्शन कर एसडीएम विजय प्रकाश तिवारी को शिकायती पत्र सौंपा। इसमें बताया कि जलनिकासी की व्यवस्था ध्वस्त होने के कारण घरों में गंदा पानी घुस रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई बार ईओ रामसिंह से समस्या से निजात दिलाने की मांग की गई, लेकिन अभी तक सुनवाई नहीं हुई। शिकायत करने वालों में जयप्रकाश निगम, उमाशंकर गुप्ता, राजकुमार गौतम, दादू यादव, हरिओम गौतम, राजेंद्र प्रसाद, राहुल गुप्ता, उमाकांत सविता, लाला, वीरेंद्र, सत्यम भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed