{"_id":"6536b587653b3bf1f209a587","slug":"loader-hits-bike-injures-three-banda-news-c-212-1-ori1004-3791-2023-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: लोडर ने बाइक को टक्कर मारकर तीन को किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: लोडर ने बाइक को टक्कर मारकर तीन को किया घायल
विज्ञापन
बांदा। शहर कोतवाली क्षेत्र के कालूकुआं स्थित चमरौडी चौराहे पर बाइक से जा रहे युवक को लोडर ने टक्कर मार दी। जिससे वह गिरकर घायल हो गया। उसकी बाइक लोडर में फंसकर करीब 50 मीटर घिसट गई। अनियंत्रित लोडर ने दो और लोगों को भी टक्कर मारी। वह मामूली घायल हुए हैं।
कालिंजर थाना क्षेत्र के पहाड़ी माफी गांव निवासी दीपक (32) यहां पल्हरी गांव में किराए का कमरा लेकर रहता है। वह ई रिक्शा चलाता है। रविवार की देर रात वह बाइक से पल्हरी जा रहा था। तभी बबेरू की ओर से आ रहे लोडर ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह बाइक से गिर गया।
उसकी बाइक लोडर में फंसकर 50 मीटर तक घिसट गई। लोडर चालक ने दो और लोगों को टक्कर मारी। जिससे वह मामूली घायल हुए हैं। दीपक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कोतवाल अनूप दुबे ने बताया कि लोडर चालक की तलाश की जा रही है।