फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Live survey of fields to find latitude longitude

अक्षांश देशांतर पता करने को खेतों का जियो सर्वे

Fri, 31 Jul 2020 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Live survey of fields to find latitude longitude
Live survey of fields to find latitude longitude - फोटो : BANDA
बांदा। किसान प्रगति योजना में कृषि विश्वविद्यालय बांदा के वैज्ञानिकों की टीम ने बड़ोखर ब्लाक के जारी गांव में दो दिन जियो सर्वे किया। यहां मनरेगा में नामित/चिह्नित किसानों के खेतों में अक्षांश देशांतर की वास्तविक स्थिति पता लगाने की कोशिश की जा रही है। गांव में उच्च किस्म के बैगन के 1000 पौधे किसानों को बांटे।
विज्ञापन

कृषि विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डा. बीके गुप्ता ने बताया कि विश्वविद्यालय और यहां चल रही शुष्क भूमि खेती परियोजना की टीमों ने गुरुवार और शुक्रवार को जारी गांव मेें जियो सर्वे किया। इसका उद्देश्य मनरेगा से गरीब किसानों और बेरोजगार ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए कृषि विश्वविद्यालय द्वारा शासन को कृषि संबद्ध व्यवसाय में रोजगार सृजन के लिए परियोजना सम्मिलित किया जाना है।
विज्ञापन

इसी सिलसिले में कृषि वैज्ञानिकों ने खेतों का जियो सर्वे किया। गांव के उन्नतिशील प्रजापति बैगन के 1000 पौध वितरित किए। किसानों को कृषि तकनीक और खरपतवार की पहचान तथा धान में रासायिनक नियंत्रण के बारे में बताया। सहायक प्राध्यापक संजय कुमार ने कुछ युवा किसानों को चिह्नित कर उन्हें जियो सर्वे भी सिखाया। टीम में सह प्राध्यापक डा. धर्मेंद्र कुमार, दिनेश शाह, डा. ओंमप्रकाश, डा. कौशल कुमार और डा. अनिकेत कोल्हापुरे आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed