फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Lightning strike over

वार्ता के 22 घंटे बाद खत्म हुई बिजली कर्मचारियों की हड़ताल

Thu, 05 Feb 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Thu, 05 Feb 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
Lightning strike over

चित्रकूटधाम मंडल में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल 22 घंटे बाद खत्म हो गई। पावर कारपोरेशन के अधिकारियों और बिजली कर्मचारी संघ नेताओ के बीच देर रात तक चली बातचीत के बाद हड़ताल खत्म की गई।

विज्ञापन


संघ नेताओं ने चेतावनी दी कि हुए समझौतों पर अमल नहीं हुआ तो अगले माह फिर हड़ताल होगी। संविदा कर्मियों से संबंधित चार मुख्य मांगों के समर्थन में उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ ने चित्रकूटधाम मंडल के चारों जनपदों बांदा, हमीरपुर, चित्रकूट, महोबा में 3 फरवरी की आधी रात से हड़ताल कर दी थी।
विज्ञापन


लगभग 700 संविदा और स्थायी कर्मचारी हड़ताल पर चले गए थे। चारों जनपदों में कर्मचारियों ने धरने भी दिए। दोपहर को बांदा मेें हुई समझौता बातचीत बेनतीजा रही। देर शाम मुख्य अभियंता आरके जैन सहित अन्य अधिकारियों के साथ संघ नेताओं की फिर बातचीत शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधीक्षण अभियंता हरिमोहन एवं एके सक्सेना, चारों जनपदों के एक्सईएन कमलेश कुमार, समरनाथ, नेकीराम और सुनीलचंद्र श्रीवास्तव के साथ खंड के जोनल मंत्री मोहम्मद सुभान सहित, अमीनुद्दीन, मोहन स्वरूप श्रीवास्तव, आलोक शर्मा, नसीम खां, शब्बीर अहमद, जुनैद, आशीष सक्सेना, अनिल यादव, सुरेश सिंह, खुर्शीद आदि के बीच देर रात तक चली बातचीत के बाद समझौता हो गया।


संघ ने बुधवार की रात करीब 10 बजे 22 घंटे बाद हड़ताल वापस ले ली। संघ के मीडिया प्रभारी आलोक शर्मा ने बताया कि संविदा कर्मियों को बकाया 7 माह का वेतन इसी माह दिए जाने, ईपीएफ खाता खुलवाकर काटी गई राशि जमा करने, अकारण हटाए गए कर्मियों को 15 दिन में बहाल करने, परिचय पत्र एक माह में जारी करने, प्रमोशन, वेतनमान, स्थायीकरण 15 दिन में पूरा करने और हड़ताल में शामिल रहे किसी कर्मी का उत्पीड़न न किए जाने पर समझौता हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed