फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Lightning killed three farmers in Banda

बांदा में बिजली से तीन किसानों की मौत

Fri, 01 Jul 2016 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Fri, 01 Jul 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
Lightning killed three farmers in Banda
बिसंडा में गाज गिरने से जल रहा बरगद का पेड़। - फोटो : अमर उजाला

बबेरू (बांदा)। बिजली से तीन किसानों की मौत हो गई। दो मवेशी भी मर गए। सूखे पेड़ में बिजली गिरने से आग लग गई। घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई है। कोतवाली क्षेत्र के ब्योंजा गांव में शुक्रवार को शाम बारिश के साथ बिजली गिरने से खेत में मवेशी चराकर घर आते समय संतराम (25) पुत्र बच्छराज श्रीवास की मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य घटना में मरका थाना क्षेत्र के बम्हरौला गांव में बिजली गिरने से खेत में मवेशी चरा रहे किसान चंदा यादव (55) पुुत्र सुखराज की घटनास्थल पर मौत हो गई। उधर, बिसंडा थाना क्षेत्र के पेस्टा गांव में बिजली गिरने से खेत में मवेशी चरा रहे रामभवन (35) पुत्र बलवंता आरख की मौत हो गई। घटना की सूचना तहसीलदार व एसडीएम सुरेंद्र प्रसाद यादव को दी गई। बिसंडा प्रतिनिधि के मुताबिक कसबे में मुख्य बाजार के पीछे पुराने सूखे बरगद के पेड़ में बिजली गिरने से आग लग गई। आसपास रहने वाले लोग दहशत में आ गए। पेड़ के नजदीक किसी के मौजूद न होने से दुर्घटना टल गई।  बेंदाघाट प्रतिनिधि के मुताबिक माचा ग्राम पंचायत के माचा हार में शुक्रवार को शाम बारिश के साथ बिजली गिरने से किसान अमर सिंह पुत्र चुन्नी सिंह के एक बैल और दुधारू गाय की मौत हो गई। बेंदा गांव के पूर्व प्रधान विवेक सिंह ने घटना की सूचना एसडीएम सदर समेत तहसीलदार व राजस्व कर्मियों को दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed