फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   lady climbed on water tank in banda

हाईवोल्टेज ड्रामा: बांदा में पानी की टंकी पर चढ़ी महिला, कूदने की धमकी पर सहमे लोग

Tue, 22 Jun 2021 03:25 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 22 Jun 2021 03:25 PM IST
सार

कचहरी परिसर में मंगलवार की सुबह उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक महिला पानी की टंकी पर चढ़कर नीचे कूदने की धमकी देने लगी। उसका शोर सुनकर तमाशबीनों की भीड़ जुट गई। 

विज्ञापन
lady climbed on water tank in banda
पानी की टंकी पर चढ़ी महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के बांदा जिले में कमासिन थाना क्षेत्र के बीरा गांव में पट्टे की जमीन में आवास की मांग और पड़ोसी पर धमकाने का आरोप लगा एक महिला मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गई। महिला टंकी से कूदने की धमकी देने लगी तो लोग सहम गए। 
विज्ञापन


मंगलवार को सुबह करीब 11 बजे महिला कलेक्ट्रेट में डीएम से फरियाद करने आई थी। सुनवाई न होने पर वह 12 बजे पानी की टंकी पर चढ़ गई। तकरीबन आधे घंटे की मशक्कत के बाद पुलिसकर्मियों ने उसे उतारा। उसे महिला थाने ले गए।
विज्ञापन


एसडीएम सुधीर कुमार ने कहा कि महिला के आवास की व्यवस्था की जा रही है। शेष अन्य आरोपों की जांच की जा रही है। महिला थाने में सीओ राकेश कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट केशव नाथ, इन्स्पेक्टर भास्कर मिश्र, महिला थाना एसओ अनुपमा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed