फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Laborer died due to vehicle collision

Banda News: वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत

Sat, 10 Aug 2024 11:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
Laborer died due to vehicle collision
बांदा। मजदूरी करके गांव वापस लौट रहे युवक को वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। परिजन उसे घर ले गए। सुबह होने पर उसकी हालत बिगड़ गई परिजन उसे अस्पताल लाने की तैयारी कर रहे थे तभी उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के भरखरी गांव निवासी राजाभइया (39) शुक्रवार को मजदूरी करने कालिंजर गया था। वहां से वह देर शाम अपने गांव वापस लौट रहा था। तभी गांव के पास किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर घायल हो गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने उसके परिजनों को जानकारी दी। वह उसे घर ले गए। यहां सुबह होने पर अस्पताल में दिखाने की बात कही गई। सुबह अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे अस्पताल लाने की तैयारी कर रहे थे। तभी उसने दम तोड़ दिया। चचेरे भाई लालू ने बताया कि पांच भाइयों में छोटा था। घर में पत्नी छोट बिट्टी है। दो पुत्र दो पुत्री हैं। शहर कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि वाहन की टक्कर से मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed