क्षत्रिय महासभा ने दिया एकता पर जोर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की चित्रकूटधाम मंडल इकाई का गठन किया गया है। साथ ही महासभा में कुछ स्वयंभू नेताओं को आड़े हाथों लेते हुए खबरदार किया गया कि समाज में विघटन पैदा न करें। 23 नवंबर को सामूहिक विवाह का भी निर्णय लिया गया। रविवार को महासभा के बुंदेलखंड प्रभारी विवेक कुमार सिंह कछवाह के बंगालीपुरा स्थित आवास में हुई बैठक में जिला महामंत्री (युवा) प्रमोद सिंह बनाफर ने क्षत्रिय एकता पर जोर दिया। राम सिंह कछवाह ने कहा कि स्वयंभू नेता समाज में फूट डाल रहे हैं। बुद्धराज कछवाह ने कहा कि विघटन के बजाए समाज के हित में काम करें। उन्होंने कहा कि यह महासभा पंजीकृत संस्था के अधीनस्थ है। 23 नवंबर को बांदा के निजामी पैलेस में सामूहिक कन्या विवाह समारोह करने का निर्णय लिया गया। जगपत सिंह जादौन ने कहा कि कन्याओं का पंजीयन शुरू हो गया है।
बैठक में मंडल और जनपद स्तरीय समिति का गठन किया गया। सर्व सम्मति से चंद्रभान सिंह राजा (महोखर) को चित्रकूटधाम मंडल का युवा अध्यक्ष चुना गया। रोहित सिंह कछवाह उपाध्यक्ष चुने गए। लोकेंद्र प्रताप सिंह चंदेल को महामंत्री और मयंक सिंह को बांदा नगर अध्यक्ष चुना गया। मुदित सिंह नगर उपाध्यक्ष, गौरव सिंह व सचिन सिंह गौर जिला प्रचार मंत्री, आलोक सिंह (बेंदा) और ओम प्रकाश सिंह गौर जिला उपाध्यक्ष, महेश सिंह परिहार जिला मीडिया प्रभारी, दलजीत सिंह तोमर जिला संगठन मंत्री और अनूप सिंह जादौन बड़ोखर ब्लाक अध्यक्ष चुने गए। यह सभी पदाधिकारी महासभा के युवा विंग के हैं। बैठक में राम सिंह कछवाह, बलराम सिंह कछवाह, रमजोर सिंह चंदेल, वीरेंद्र सिंह, महेंद्र प्रताप सिंह, उमा सिंह, रामहित सिंह गौर, विवेक सिंह कछवाह, विनय सिंह शानू, निर्भय सिंह, संजय सिंह, प्रशांत सिंह, लकी, आलोक सिंह, अशोक सिंह, अजयवीर सिंह, पप्पू सिंह, इंद्रजीत सिंह, वीरेंद्र सिंह चंदेल, जयराम सिंह चंदेल और महेंद्र सिंह कछवाह आदि शामिल रहे।