फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   kovid jaanch mein lage svaasthy karmee ko pulis ne peeta

कोविड जांच में लगे स्वास्थ्य कर्मी को पुलिस ने पीटा

Tue, 21 Jul 2020 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
kovid jaanch mein lage svaasthy karmee ko pulis ne peeta
अतर्रा(बांदा)। कोविड-19 की सैंपल जांच की ड्यूटी में तैनात स्वास्थ्य कर्मी को पुलिस कर्मियों ने पीट दिया। स्वास्थ्य कर्मी ने सीओ को तहरीर देकर दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सीएचसी में तैनात स्वास्थ्य कर्मी ब्रजमोहन कोविड-19 की सैंपल जांच की ड्यूटी पर थे। जांच शुरू होने से पूर्व वह अपने घर (गोपाल नगर) में खाना खाने जा रहे थे। चौक बाजार नरैनी रोड पर बैरिकेडिंग पर तैनात पुलिस कर्मियों ने इन्हें रोक लिया। ब्रजमोहन के कार्ड दिखाने पर भी नहीं माने। यह कहकर पीट दिया कि कार्ड पुराना है। स्वास्थ्य कर्मी ने घटना की जानकारी सीएचसी प्रभारी को दी। सीओ को तहरीर भी दी। पुलिस के रवैये पर स्वास्थ्य कर्मियों ने रोष जताया। कुछ देर के लिए सेवाएं बंद कर दीं।
विज्ञापन

सीएचसी कर्मी प्रदीप अग्रवाल, अमरेंद्र, सुभाष, सीपी सिंह, शीतल, रामनरेश, मिथलेश आदि ने कार्रवाई की मांग की है। सीएचसी प्रभारी डॉ. देव तिवारी ने एसडीएम जेपी यादव को सूचना दी। सीओ सियाराम ने सिपाही के रवैये को गलत बताते हुए कार्रवाई का भरोसा दिलाया। एसडीएम ने ऐसी पुनरावृत्ति न होने का अल्टीमेटम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed