फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   kisano ke bachege 75.60 caror rupees

डीएपी पर किसानों के बचेंगे 75.60 करोड़

Tue, 25 May 2021 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
kisano ke bachege 75.60 caror rupees
बांदा। डीएपी (डाई अमोनियम फास्फेट) खाद में 50 फीसदी छूट से चित्रकूटधाम मंडल के किसानों को 75.60 करोड़ रुपये की बचत होगी। 2400 रुपये प्रति बोरी के स्थान पर किसानों को 50 फीसदी सब्सिडी काटकर कुल 1200 रुपये ही चुकाने होंगे। कोरोना काल में सारे कामकाज ठप हो जाने पर आर्थिक तंगी झेल रहे किसान खरीफ फसल की बुआई से पहले खाद के दामों में कटौती से राहत महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन

हालांकि, यूरिया के दामों में कोई कमी नहीं की गई। चित्रकूटधाम मंडल में डीएपी का लक्ष्य 31,500 मीट्रिक टन (6.30 लाख बोरी) निर्धारित किया गया है। रबी सीजन खत्म होने के बाद अब मंडल के किसानों ने खरीफ फसल की तैयारी भी शुरू कर दी है। इसके मद्देनजर चित्रकूटधाम मंडल के चारों जिलों हमीरपुर, बांदा, महोबा और चित्रकूट में डीएपी और यूरिया खाद का लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है। कृषि विभाग के मुताबिक, चारों जिलों में खरीफ फसल का लक्ष्य लगभग 5 लाख हेक्टेयर निर्धारित किया गया है। खरीफ फसल बुआई के साथ ही डीएपी और यूरिया खाद का लक्ष्य भी तय हो गया। चित्रकूटधाम मंडल में प्रति बोरी 6 लाख 30 हजार डीएपी और 7 लाख 60 हजार यूरिया खाद की खपत का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

उधर, डीएपी के दामों में 50 फीसदी छूट से किसानों को अब 1200 रुपये में खाद (50 किलोग्राम) की बोरी मिलेगी। इसके पूर्व डीएपी खाद में किसानों को 30 फीसदी सब्सिडी मिलती थी। इसी माह केंद्र सरकार ने 20 फीसदी सब्सिडी और बढ़ाकर 50 फीसदी छूट दे दी। 2400 रुपये के बजाए अब 1200 रुपये की दर से 6.30 लाख खाद की बोरी की बिक्री पर चित्रकूटधाम मंडल के किसानों को 75 करोड़ 60 लाख रुपये की बचत होगी। बांदा में 13 हजार मीट्रिक टन, चित्रकूट में 6000, हमीरपुर में 9000 और महोबा में 3500 मीट्रिक टन डीएपी का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडल में डीएपी और यूरिया खाद का लक्ष्य (प्रति बोरी)---
जनपद डीएपी यूरिया
बांदा 2,60,000 3,00,000
चित्रकूट 1,20,000 2,40,000
हमीरपुर 1,80,000 1,40,000
महोबा 70,000 80,000
योग 6,30,000 7,60,000
इंसेट---
मंडल में खरीफ फसल बुआई का लक्ष्य (हेक्टेयर में)---
धान-64,169, ज्वार-73,420, मक्का-31, बाजरा-93,091, उर्द-88,316, मूंग-16,289, अरहर-63,609, मूंगफली-9906, तिल-1,04,569, सोयाबीन-1700 हेक्टेयर
इंसेट---
डीएपी की कीमत 2400 रुपये है। इसमें सब्सिडी (छूट) बढ़ा दी गई है। 50 फीसदी सब्सिडी होने से किसानों को अब डीएपी 1200 रुपये में मिलेगी। सब्सिडी काटकर ही किसान खाद का भुगतान करेगा। यह व्यवस्था लागू हो गई।
- रामनरेश सिंह, अपर जिला कृषि अधिकारी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed