फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   kisaan kee sandigdh haalaat mein maut

किसान की संदिग्ध हालात में मौत

Tue, 21 Jul 2020 11:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 11:22 PM IST
विज्ञापन
kisaan kee sandigdh haalaat mein maut
ओरन(बांदा)। बिसंडा थाना क्षेत्र के मझीवां सानी गांव निवासी 50 वर्षीय किसान का शव उसके घर में मिला है। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मझीवां सानी के रामकिशोर पुत्र जगुवा यादव की मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। भांजे मनोज ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मनोज ने बताया कि मामा रामकिशोर ने छह बीघा जमीन उसके नाम कर दी थी। वही उनकी सेवा भी करता था। मृतक के बहनोई वादे (जामूं) ने पुलिस को बताया कि रामकिशोर की पत्नी की 20 साल पहले मौत हो चुकी है। उसके कोई संतान और भाई आदि नहीं थे। चार बहनें हैं। उसके पुत्र मनोज को वह अपने पास रखे था। छह जुलाई को उसने चार बीघा जमीन भी भांजे मनोज के नाम कर दी थी। इसको लेकर रामकिशोर की अन्य बहनों में नाराजगी थी। मृतक ने इलाहाबाद बैंक ओरन शाखा से 60 हजार रुपये का केसीसी भी बनवा रखा है। थाने में तहरीर दी है। थाने के एसआई सैफ अहमद ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed