फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Kiln worker crushed to death by tractor

भट्ठा मजदूर की ट्रैक्टर से कुचल कर मौत

Sat, 22 Oct 2016 11:30 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 22 Oct 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
Kiln worker crushed to death by tractor
सड़क हादसा

बांदा/बेंदाघाट। ईंट-भट्ठा मजदूर की ट्रैक्टर से कुचल कर मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया। हालांकि अभी तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।

विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के जारी गांव के तमाम मजदूर फतेहपुर जिले के बहुआ स्थित भट्ठों पर ईंट पाथने जाते हैं।
शुक्रवार की रात भट्ठा मालिक ने चालक सुरेश कुमार त्रिवेदी निवासी जबर्दस्त खेड़ा (ललौली) को ट्रैक्टर लेकर मजदूरों को लेने जारी गांव भेजा। दीपावली त्योहार नजदीक होने से कई मजदूर जाने को तैयार नहीं हुए। गांव का बउवा पुत्र नन्हू और उसकी पत्नी, शिव कुमार (30) पुत्र सुमेरा साथ जाने को तैयार हुए।
विज्ञापन


बांदा-फतेहपुर मार्ग पर माटा गांव के नजदीक ट्रैक्टर से गिरकर शिव कुमार कुचल गया। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। खबर मिलने पर तिंदवारी थाना पुलिस ने ट्रैक्टर कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेजा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के भतीजे संतराम ने आरोप लगाया कि शिव कुमार ने लघुशंका के लिए ट्रैक्टर रोकने को कहा, लेकिन चालक ने ट्रैक्टर नहीं रोका। चलते ट्रैक्टर से उतरते समय कुचल कर उसकी मौत हो गई। उधर, परिवार के कुछ लोग चालक पर धक्का देकर गिराने का आरोप लगा रहे हैं। थानाध्यक्ष दुर्गविजय सिंह ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed