{"_id":"5fa6dc7c8ebc3e9b7d3febe2","slug":"kidnapped-and-raped-for-two-months-banda-news-knp593063765","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगवा कर दो माह तक किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगवा कर दो माह तक किया दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदौसा (बांदा)। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 19 वर्षीय युवती ने गांव के ही युवक पर अगवा कर बंगलुरू ले जाकर दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर युवती का मेडिकल परीक्षण कराया। न्यायालय में बयान भी दर्ज कराए। आरोपी फरार है।
युवती ने दी गई तहरीर में कहा है कि गांव का इजराइल उर्फ सोनू पुत्र इसराइल खां का उसके घर आना-जाना था। उसने उसके पिता से कुछ रुपये भी उधार ले रखे हैं। दो माह पहले वह स्कार्पियो से आया और रुपये वापस करने के लिए उसे गाड़ी में बुलाया और जबरन अगवा कर ले गया। रास्ते में उसे बेहोश कर दिया। जब होश आया तो वह हमीरपुर पहुंच चुकी थी। वहां से दूसरी गाड़ी में दो महिलाओं की मदद से आरोपी उसे बंगलुरू ले गया। वहां उसके साथ दो महीने तक दुष्कर्म किया।
वह किसी तरह चंगुल से छूटकर बम्हरौली एयरपोर्ट पहुंची और हवाई जहाज से अपने रिश्तेदार के घर पहुंचकर माता-पिता को सूचना दी। गुरुवार को माता-पिता के साथ गांव आ गई। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष अरविंद सिंह गौर ने बताया कि घटना दो माह पहले की है। न्यायालय में युवती के बयान कराए गए हैं। आरोपी की तलाश की जा रही है।