फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Ken's water level drops, 26,000 people face water crisis

Banda News: केन का जलस्तर गिरा, 26 हजार लोगों के लिए पानी का संकट

Fri, 28 Nov 2025 11:31 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Fri, 28 Nov 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Ken's water level drops, 26,000 people face water crisis
फोटो - 07 नवंबर के अंत में सूख रही केन नदी का हाल। संवाद
बांदा। शहर के एक चौथाई भू-भाग के करीब 26 हजार से अधिक कनेक्शन धारकों को पानी की आपूर्ति केन नदी से की जाती है। गर्मी भर तो पानी के लिए हाय-तौबा मची ही रहती है। सर्दी में भी लोगों को पानी की किल्लत झेलनी पड़ रही है। मौजूदा में महज पांच एमएलडी पहुंच रहा है जबकि शहर की प्यास बुझाने के लिए इससे दस एमएलडी पानी की जरूरत होती है।
विज्ञापन



शहर के खुटला, छोटीबाजार, खिन्नी नाका, मढि़या नाका, कैलाशपुरी इलाकों में इन दिनों पानी की आपूर्ति प्रभावित है। इनमें करीब 26 हजार घरों में पानी की सप्लाई के कनेक्शन हैं। यहीं के निवसी सीताराम, रामशरण का कहना है कि पिछले एक सप्ताह से महज 15 से 20 मिनट ही नलों में पानी आ रहा है। गर्मी में तो 30 मिनट पानी आ जाता था लेकिन सर्दी में 15 मिनट भी पानी नहीं आ रहा है। सर्दी के इस मौसम में सुबह से ही लोगों को पानी के लिए हैंडपंपों पर लाइन लगानी पड़ रही है।
विज्ञापन

करीब दो दशक पहले अप्रैल महीने में केन नदी का जलस्तर लगभग 98 मीटर हुआ करता था। यह गिरावट सिर्फ एक आकड़ा नहीं, बल्कि क्षेत्र के भविष्य के लिए एक चेतावनी है। इस कमी ने न केवल गर्मी, बल्कि अब सर्दियों में भी पेयजल संकट को जन्म दे दिया है। शहर और आसपास के क्षेत्रों में टंकियों का पानी कम आने लगा है, हैंडपंप जवाब देने लगे हैं और ग्रामीण इलाकों में लोग दूर-दूर से पानी ढोने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


केन नदी की इस हालत के कई कारण हैं। सबसे बड़ा क्षेत्र में बदलता वर्षा चक्र। बुंदेलखंड में अब बारिश कम होती है या एकदम असामान्य ढंग से होती है। जब बारिश विशेषज्ञों की उम्मीद के अनुरूप नहीं होती, तो नदियों, तालाबों और भूजल का प्राकृतिक संचय प्रभावित होता है। इसके साथ ही अवैध खनन ने नदी का स्वरूप बदलकर रख दिया है।
रेत और पत्थरों के अत्यधिक दोहन से नदी की प्राकृतिक धारा टूट गई और जल धारण क्षमता भी प्रभावित हुई। इधर खेतों में नलकूपों और बोरवेलों की बढ़ती संख्या ने भूजल को तेजी से नीचे धकेला। यह वही पानी था जो बरसात में नदी को जीवित रखता था। जब भूजल ही कम हो गया तो नदी का प्राकृतिक प्रवाह भी कमजोर पड़ने लगा।




--------------------------------------------------------

केन का जल स्तर नीचे खिसक जाने से इंटेकवेल को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। इंटकवेल से ही बांबेश्वर पर्वत के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट को 10.05 एमएलडी पानी पहुंचता था लेकिन मौजूदा समय में महज पांच एमएलडी पानी ही पहुंच पा रहा है। इसके समाधान के लिए केन नदी में अस्थाई रेत का बंधा बनाने का काम किया जा रहा है। इंटकवेल के चैनल तक पानी पहुंचाया जा सके।



- सौरभ प्रकाश, जल संस्थान के अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed