फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Ken took five meters, the dam lowered seven fit

केन पांच मीटर घटी, बांध सात फिट घटे

Sun, 10 Jul 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा Updated Sun, 10 Jul 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
Ken took five meters, the dam lowered seven fit
केन नदी की बाढ़ से भूरागढ़ के पास हुआ कटान। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। मध्य प्रदेश की घाटियों में लगातार दूसरे दिन बारिश थमी रहने से केन नदी में बाढ़ के हालात काफी सुधर गए हैं। गंगऊ और बरियारपुर बांध का जल स्तर सात-सात फिट नीचे आ गया है। इन बांधों से केन नदी में डिस्चार्ज हो रहे पानी में भारी कमी आई है। गंगऊ में 2 लाख 26 हजार 152 क्यूसिक और बरियारपुर से 2 लाख 61 हजार 136 क्यूसेक पानी नदी में गिरना कम हुआ है। केन नदी भी लाल निशान से पांच मीटर नीचे आ गई है।

विज्ञापन


रविवार को गंगऊ और बरियारपुर बांध क्षेत्रों में बारिश नहीं हुई। इसके पूर्व शनिवार को भी यहां पानी नहीं बरसा था। इससे बांधों का जल स्तर घटने लगा। शनिवार को गंगऊ का जल स्तर 745.3 फिट था। रविवार को यह घटकर 738.8 फिट हो गया। पानी का डिस्चार्ज तीन लाख 49 हजार 235 क्यूसेक से घटकर एक लाख 13 हजार 83 क्यूसेक हो गया। इसी तरह बरियारपुर बांध का जल स्तर 623 से घटकर 616.5 फिट पर आ गया।
विज्ञापन


इस बांध से पानी का डिस्चार्ज तीन लाख 95 हजार 886 क्सूसेक से घटकर एक लाख 34 हजार 735 क्यूसेक पर आ गया। केन नदी शनिवार को खतरे के निशान से पांच मीटर ऊपर 108.11 मीटर पर बह रही थी। यह रविवार को घटकर 103 मीटर पर आ गई। यह खतरे के निशान से एक मीटर नीचे है। उधर, चिल्ला घाट में यमुना नदी का जल स्तर बढ़ रहा है। शनिवार को इसका जल स्तर 93.68 मीटर था। रविवार को यह 95.72 मीटर हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


24 घंटे में दो मीटर से ज्यादा जल स्तर बढ़ा, लेकिन केन नदी की बाढ़ थमने से अब यमुना का पानी भी घटने के आसार हैं। यमुना खतरे के निशान से अभी करीब सवा चार मीटर नीचे है। केन किनारे आबाद तमाम गांवों के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी भर गया था। पानी वापस नदी में लौट गया है। लेकिन यहां कीचड़ और दलदल है। बाढ़ प्रभावित कनवारा गांव में सीडीपीओ अर्जुन सिंह ने पंजीरी (पोषाहार) का वितरण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed