{"_id":"0e6cb3030963b7e856ba5fb35bfa2053","slug":"kasturba-gandhi-mehndi-competition-in-school-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कस्तूरबा गांधी विद्यालय में हुई मेहंदी प्रतियोगिता, डीएम की पत्नी बोलीं- घटती जन्मदर चिंता का विषय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कस्तूरबा गांधी विद्यालय में हुई मेहंदी प्रतियोगिता, डीएम की पत्नी बोलीं- घटती जन्मदर चिंता का विषय
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Sat, 31 Jan 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत बालिकाओं की प्रतिभा निखारने के लिए मेहंदी रचाओ प्रतियोगिताएं हुईं। आकांक्षा समिति अध्यक्ष और जिलाधिकारी की पत्नी डॉ.विमलेश राठौर ने बालिकाओं को पुरस्कार के साथ रजाइयां वितरित कीं।
विज्ञापन
शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में डॉ.विमलेश ने कहा कि बालिकाओं की घटती जन्मदर चिंता का विषय है। माता-पिता की जिम्मेदारी है कि बालिकाओं का अनुपात बढ़ाएं। बालिकाओं को शिक्षित बनाएं। उनमें छिपी प्रतिभा निखारें ताकि बालिकाएं भी उच्च मुकाम हासिल करके परिवार के साथ जनपद और प्रदेश का नाम रोशन करें।
विज्ञापन
इस अवसर पर छात्राओं के बीच मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता हुई। इसका आयोजन आल बैंक स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) ने किया। प्रतियोगिता में दामिनी गुप्ता, कोमल, राधा देवी, अंकिता, वंदना ने प्रशिक्षण दिया। काजल, आरती, प्रियदर्शी और राम देवी प्रतियोगिता की विजेता घोषित की गईं।
विज्ञापन
आकांक्षा समिति अध्यक्ष डॉ.राठौर और समिति की अन्य सदस्यों ने बालिकाओं को रजाई वितरित की। इस अवसर पर आकांक्षा समिति सदस्य सीमा खान, सीमा सिंह, आराधना शर्मा, आरती झा, कल्पना, नीता ओमर, ज्योति ओमर, शोभा चौहान आदि उपस्थित रहे।