फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   June knock up with mercury

जून की दस्तक के साथ चढ़ा पारा

Fri, 03 Jun 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Fri, 03 Jun 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
June knock up with mercury
गर्मी - फोटो : अमर उजाला

बांदा। चित्रकूटधाम मंडल में कुछ दिनों पूर्व बारिश व बदली से 40 डिग्री पहुंचा तापमान फिर 44 का आंकड़ा पार कर गया। उमस भरी गर्मी और दोपहर में गर्म के लू थपेड़े से राहगीर बेहाल रहे। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक पहली व दो जून को पिछले साल के मुकाबले इस वर्ष पारा कम रहा।

विज्ञापन


पिछले साल इस दौरान 48 डिग्री तापमान था। बावजूद इसके इस साल उमस और गर्मी उतनी ही सता रही है। सुबह से ही तेज धूप और वायुमंडल में 70 फीसदी आर्द्रता उमस बढ़ा रही है। लोग चिपचिपी गर्मी में बेहाल हो रहा हैं। हालांकि बृहस्पतिवार को दोपहर में अचानक बादल आए और कुछ छीटा बूंदी करने के बाद गायब हो गए। इसके बाद निकली तेज धूप ने लोगों को पसीने से तर-ब-तर कर दिया। न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोत्तरी हो रही है।
विज्ञापन


दो दिनों में यह 26 से 31 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। उधर, कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डॉ.एसएस खां ने बताया कि बीते दिनों से एक्टिव मौसमी उठापटक की सारी गतिविधियां कमजोर पड़ चुकी हैं। चूंकि आसमान साफ है इसलिए मौसम ऐसे ही सामान्य रहने के साथ तापमान में मामूली तेजी भी दिखाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed