फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Join toll free number, get treatment of animals at home

टोल फ्री नंबर मिलाएं, घर पर पशुओं का इलाज कराएं

Wed, 23 Mar 2022 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Join toll free number, get treatment of animals at home
बांदा। चित्रकूट धाम मंडल में अब बीमार पशुओं का इलाज कराने के लिए पशु चिकित्सालय जाने की झंझट खत्म होने वाली है। पशुपालक के सिर्फ टोल फ्री नंबर-1962 पर कॉल करने पर चिकित्सकीय टीम उनके घर पहुंच कर इलाज करेगी। शासन ने मंडल के लिए फिलहाल 17 सचल वाहन स्वीकृत किए हैं। प्रति एक लाख पशुओं पर एक सचल वाहन आवंटित किया गया है।
विज्ञापन

मंडल के चारों जनपदों में 1832 पशु अस्पताल हैं। पशुपालकों को अपने मवेशियों के इलाज के लिए यहां आना होता है। दूरदराज से पशु को लेकर आना काफी मुश्किल होता है। अब शासन ने पशुपालकों को राहत देते हुए उनके घर पर ही इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

इसके लिए टोल फ्री नंबर पर (कॉल सेंटर लखनऊ को) कॉल करनी होगी। सचल वाहन में एक संविदा पशु चिकित्सक, एक सहायक व एक चालक मौजूद होंगे। प्रदेश में कुल 520 पशु चिकित्सा सचल वाहन प्रदेश सरकार खरीद रही है। सचल वाहन का आवंटन प्रति एक लाख पशुओं पर एक वाहन के आधार पर होगा। इसके लिए पशुओं की संख्या शासन ने मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चित्रकूट धाम मंडल में पशुओं का ब्योरा (गोवंश व महिषवंश)
बांदा 631605
महोबा 286836
चित्रकूट 519428
हमीरपुर 379661
योग- 1817530
पशुओं के इलाज की नई व्यवस्था शुरू होने जा रही है। अगले महीने में मोबाइल चिकित्सालय वाहन यहां आ जाएंगे। वाहनों के आते ही यह सुविधा शुरू कर दी जाएगी। - मनोज कुमार, उप निदेशक पशुपालन
चित्रकूट धाम मंडल, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed