फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   JN Degree College on the first merit

जेएन डिग्री कॉलेज की पहली मेरिट जारी

Sat, 23 Jul 2016 11:06 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 23 Jul 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
JN Degree College on the first merit
मेरिट लिस्ट में नाम खोजते विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला

बांदा। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने पंडित जेएन डिग्री कॉलेज की पहली मेरिट जारी कर दी। हाई मेरिट ने बीए, बीएससी और एमए प्रथम वर्ष में दाखिला लेने को प्रतीक्षारत छात्र-छात्राओं की नींद उड़ा दी है। बीए में 98.99, बीएससी में 96.74 और एमए में 69 से 71 फीसदी मेरिट रही। कट आफ सूची महाविद्यालय में चस्पा कर दी गई है।

विज्ञापन


पहली मेरिट बीए प्रथम वर्ष में अधिकतम 98.99 और न्यूनतम 74.54 फीसदी है। बीए में यहां 360 सीटों पर दाखिले होंगे। बीएससी प्रथम वर्ष (मैथ) में 40 सीटों के लिए अधिकतम 96.74 व न्यूनतम 91.85 फीसदी मेरिट है।
विज्ञापन


बायो में अधिकतम 94.90 और न्यूनतम 87.16 फीसदी मेरिट है। बायो में भी 40 सीटों पर दाखिले होने हैं। एमए पूर्वार्द्ध हिंदी में 71.17, अंग्रेजी में 70.77, इतिहास में 67, राजनीति विज्ञान में 73.56, अर्थशास्त्र में 78.25 और समाजशास्त्र में 69.19 फीसदी अधिकतम मेरिट सूची है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राचार्य डॉ. नंदलाल शुक्ला ने बताया कि सूची महाविद्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा की गई है। 25 से 29 जुलाई तक प्रवेश होंगे। अलग-अलग कक्षाओं व विषयवार एडमीशन प्रभारी बनाए गए हैं। सुबह 10.30 बजे से दो बजे तक दाखिले लिए जाएंगे। उधर, राजकीय महिला डिग्री कॉलेज में द्वितीय कट आफ के दाखिले शनिवार को हुए। यहां दाखिला के लिए छात्राओं की दिन भर भीड़ रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed