फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Janno Bibi's Tajiya came out on the first Moharram

Banda News: पहली मोहर्रम को निकला जन्नो बीबी का ताजिया

Wed, 10 Jul 2024 02:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Wed, 10 Jul 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
Janno Bibi's Tajiya came out on the first Moharram
बांदा। पहली मोहर्रम (सोमवार की रात) जन्नो बीबी का ताजिया जुलूस निकाला गया। मर्दननाका स्थित मरहूम एजाज चचा के घर से शुरू होकर मातमी धुनों के साथ अपने परंपरागत रास्तों मर्दननाका, कुंजरहटी, मनोहरी गंज होता हुआ कोतवाली रोड पर स्थित इमामबाड़े में रखा गया। देर रात निकले ताजिया जुलूस में अकीदतमंदों की खासी भीड़ रही।
विज्ञापन

जुलूस में मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष डॉ. शोएब नियाज़ी (शीबू), समेत अरशद निजामी, आसिफ अली, रसीद आतिशबाज , राजू अंसारी, निज़ामुद्दीन फ़ारूकी, रफीक वारसी, मौला बख्स, फिरोज, जियाउद्दीन, हाजी चांद मिया, हाजी आरिफ खान, परवेज़ खान, जावेद खान, हाजी मलिक नियाज़ी इरफान अली नत्थू, सगीर बाबा, हारून भाई, दानिश न्याजी, अली नियाज़ी शाहरुख खान, कामिल खान, फ़राज़ नियाज़ी, इरफान खान, आमिर खान,आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। मर्दन नाका चौकी प्रभारी अजीत प्रताप सिंह व उप निरीक्षक जगदीश तिवारी पुलिस बल के साथ ताजिया जुलूस में मौजूद रहे।
विज्ञापन

------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं रही साफ सफाई गुजरते रहे भारी वाहन
बांदा। पीस कमेटी की बैठक में जिलाधिकारी ने नगर पालिका को ताजिया जुलूस के परंपरागत रास्तों और इमामबाड़ों के आसपास साफ-सफाई कराने की बात कही थी। लेकिन कल मोहर्रम की पहली को ही निकले ताजिया जुलूस में शामिल लोगों और कमेटी के पदाधिकारी को जगह-जगह कूड़ा करकट देखने को मिला। उधर, जुलूस के मुख्य रास्तों में बड़े वाहनों की आमद रफ्त भी जारी रही। पुलिस द्वारा इन्हें ना तो दूसरे रास्तों से निकाला गया और ना ही रोका गया।

-----------------------
मुशर्रफ खां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed