फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Jageshwar president, general secretary, won the Pryagdutt

अध्यक्ष बने जागेश्वर, महासचिव पद पर प्रयागदत्त की ताजपोशी, 1507 में 1333 वकीलों ने वोट डाले

Fri, 06 Feb 2015 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Fri, 06 Feb 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
Jageshwar president, general secretary, won the Pryagdutt

प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़कर जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष का ताज वरिष्ठ अधिवक्ता जागेश्वर यादव के सिर बंधा है। महासचिव पद पर प्रयागदत्त अवस्थी की ताजपोशी हुई है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर बछराज सिंह और कोषाध्यक्ष पद पर राजाभइया कुशवाहा चुनाव जीते हैं।

विज्ञापन


शुक्रवार को अधिवक्ता संघ के लिए मतदान सुबह 10 बजे शुरू होकर शाम चार बजे तक चला। पोस्टल वोट समेत कुल 1333 (88 फीसदी) वोट पड़े जबकि कुल मतदान 1507 थे। सांसद विंशभर प्रसाद निषाद और विधायक विवेक कुमार सिंह ने भी वोट डाले। यह दोनों अधिवक्ता हैं। शाम पांच बजे से मतगणना शुरू हुई।
विज्ञापन


अध्यक्ष पद पर जागेश्वर यादव ने 472 वोट प्राप्त कर जीत हासिल की। दूसरे नंबर पर सुरेंद्र सिंह (413 वोट), तीसरे नंबर पर आदित्य सिंह (340 वोट) और चौथे प्रत्याशी रामनाथ श्रीवास्तव (102 वोट) रहे। महासचिव पद पर तीन प्रत्याशी थे। इनमें 562 वोट लेकर प्रयागदत्त अवस्थी विजयी हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहम्मद यासमीन 392 वोट लेकर दूसरे नंबर पर रहे। तीसरे प्रत्याशी चंद्रभान गौर को 373 वोट मिले। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर बच्छराज सिंह ने 844 वोट पाकर अपने एक मात्र प्रतिद्वंदी प्रकाशंचंद्र चौबे को 382 वोटों से हराया। बच्छराज को 844 और प्रकाश को 462 वोट मिले।

कोषाध्यक्ष पद पर राजाभइया कुशवाहा ने 1066 वोट पाकर अपने एक मात्र निकटतम प्रतिद्वंद्वी हबीब बक्श मंसूरी (247) को 819 वोटों से हराया। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राजेश कुमार त्रिपाठी (सोनू) ने 740 वोट लेकर अपने एक मात्र प्रतिद्वंद्वी सुनील कुमार गुप्ता (566) को 174 वोटों से पराजित किया। सभी पदों पर कुल 68 वोट अवैध घोषित हुए।


इनमें अध्यक्ष व महासचिव पद पर छह-छह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पर 27, कोषाध्यक्ष में 20 और कनिष्ठ उपाध्यक्ष में 27 वोट शामिल हैं।

मतदान और मतगणना में पूरे समय इल्डर्स कमेटी अध्यक्ष रामनाथ दुबे और सदस्य विश्व प्रकाश सिन्हा, रमेशचंद्र निगम, मनमोहन सिंह, फूल सिंह चौहान, राजेंद्र बाबू मिश्रा और दिनेश कुमार निगम उपस्थित रहे। नतीजों की औपचारिक घोषणा शनिवार को दोपहर संघ सभागार में की जाएगी और वहीं प्रमाणपत्र भी दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed