फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   ITI student jumped from the bridge

Banda Suicide: प्रेम प्रसंग के चलते आईटीआई के छात्र ने पुल से छलांग लगा दी जान

Thu, 09 Feb 2023 12:57 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Thu, 09 Feb 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
ITI student jumped from the bridge
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

प्रेम प्रसंग के चलते केन नदी पुल से आईटीआई के छात्र ने कूदकर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। घटना की जांच की जा रही है। अतर्रा थाना क्षेत्र के नहर कोठी निवासी मोहसिन खान (20) पुत्र शमशेर खान बुधवार की दोपहर मटौंध थाना क्षेत्र के भूरागढ़ अंतर्गत लोहिया रेल ब्रिज पर स्थित सेल्फी प्वाइंट पर अपने दो अन्य दोस्तों के साथ सेल्फी ले रहा था।

विज्ञापन


इसी दौरान मोहसिन पुल से कूद पड़ा। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। पिता शमशेर खान सिंचाई विभाग, अतर्रा उप खंड में चतुर्थ श्रेणी के पद पर कार्यरत हैं। मोहसिन बांदा में रहकर केसीएनआईटी से आईटीआई कर रहा था।दो भाइयों में छोटा था। बड़ा भाई सोहेल खान कोटा में रहकर इंजीनियरिंग की कोचिंग कर रहा है।

विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अभिनंदन का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग के चलते पुल से कूदकर आत्महत्या करने का है। चर्चा में है कि घटना से पहले प्रेमिका ने भी ब्लेड से अपना हाथ काटा था। पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

भाई तुमने बहुत गलत किया... मिस यू भाई
छात्र मोहसिन खान की आत्महत्या में कुछ करीबी दोस्तों को उसके प्रेम प्रसंग के विषय में जानकारी थी। इस बात का खुलासा उसके कुछ दोस्तों के मोबाइल में स्टेटस लगाने से हुआ है। जिसमें उसके दोस्तों ने मृतक की फोटो के साथ लिखा है कि भाई तुमने बहुत गलत किया। मिस यू भाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed