फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   It took time for the future to be in the water

भविष्य संवारने का समय लगा पानी में

Sat, 02 Oct 2021 05:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 05:48 PM IST
विज्ञापन
It took time for the future to be in the water
बांदा : वर्चुअल संवाद के दौरान स्क्रीन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : BANDA
बबेरू (बांदा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुंदेलखंड में पानी संकट पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यहां की बहनों और बेटियों को जो समय अपने भविष्य संवारने के लिए लगाना चाहिए वो पानी के लिए लगाना पड़ रहा है। अब धीरे-धीरे ये स्थिति बदल रही है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने ये बात शनिवार को बबेरू क्षेत्र के उमरी गांव के प्रधान गिरजाकांत तिवारी से वर्चुअल संवाद के दौरान कही। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड के महिला और पुरुषों ने पानी के लिए बहुत परिश्रम किया। पिछले सात सालों में हमारी यही कोशिश रही है कि माताओं, बहनों और बेटियाें को हम समर्पित रहें, उनकी गरिमा और बढ़ाएं।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने उज्ज्वला योजना, पीएम आवास, महिला उद्यमियों को बढ़ावा देने का जिक्र करते हुए कहा कि अब जल जीवन मिशन योजना आदि एक के बाद एक कार्यक्रमों की श्रंखला इसी संदर्भ के प्रयास हैं। आप सभी इसी संदर्भ के साझीदार बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम मोदी ने ग्राम प्रधान गिरजाकांत तिवारी से करीब 8 मिनट वर्चुअल संवाद किया। उनसे जल जीवन मिशन और ग्राम शौचालयों के बारे में पूछा। प्रधान से कहा कि हर घर नल योजना के बाद उनके गांव में क्या बदलाव आया है? कहा कि उज्ज्वला योजना से भी महिलाओं को काफी सुविधा हुई है।

प्रधानमंत्री ने ग्राम पानी समिति की महिलाओं से भी संवाद किया। वर्चुअल संवाद की व्यवस्था गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में की गई थी। सांसद आरके सिंह पटेल, विधायक चंद्रपालसिंह कुशवाहा, मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह, डीएम अनुराग पटेल, जल जीवन मिशन निदेशक अखंड प्रताप सिंह, दूरसंचार टीडीएम बीके शर्मा (दिल्ली) सहित कई अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed