फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Irregularities found in ration distribution, Rs 5,000 fine imposed on ration dealer

Banda News: राशन वितरण में मिली अनियमितता, कोटेदार पर पांच हजार रुपये जुर्माना

Thu, 06 Feb 2025 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Irregularities found in ration distribution, Rs 5,000 fine imposed on ration dealer
अतर्रा। राशन वितरण में अनियमितता का आरोप ग्राम पंचायत भदावल के कोटेदार किशोरीलाल पांडेय पर सिद्ध हो गया। एसडीएम राहुल द्विवेदी ने कोटेदार पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

शिवकुमारी, मूरत, रमेश, उमेश समेत अन्य ग्रामीणों ने समाधान दिवस में राशन वितरण में गड़बड़ी की शिकायत की थी। मामले की जांच पूर्ति निरीक्षक प्रशांत सिंह और लिपिक ने की थी। जांच के दौरान विक्रेता दुकान से अनुपस्थित थे और उनके पुत्र शिवप्रकाश पांडेय राशन वितरण करते मिले थे। जांच में मिला कि कई कार्डधारकों को ई-पाश मशीन में अंगूठा लगवाने के बाद भी राशन नहीं मिला। इसके अलावा अन्य अनियमितताएं मिलीं। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद एसडीएम ने विक्रेता को पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया। तीन दिन के अंदर चालान की प्रति आपूर्ति कार्यालय में जमा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed