फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Ipios ration is distributed from the machine itself

ईपीओएस मशीन से ही बंटेगा सरकारी राशन

Tue, 07 Jun 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Tue, 07 Jun 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
Ipios ration is distributed from the machine itself
गेहूं खरीद की तैयारी, बारदाने की जानकारी नहीं

बांदा। खाद्य सुरक्षा योजना में अब आधार कार्ड लिंक कराने वाले पात्र गृहस्थियों को मुफ्त राशन मिलेगा। शासन ने अगले माह से ईपीओएस (इलेक्ट्रानिक प्वाइंट आफ सेल) मशीन लगाकर राशन वितरण करने की योजना बनाई है। ताकि इसके जरिये कोटेदार की धांधली पकड़ी जा सके और पात्रों को योजना का लाभ मिल सके। फिलहाल जिले में 3,93,310 राशन कार्डधारकों में अभी तक सिर्फ 24 फीसदों ने ही आधार लिंक कराया है। मुख्य सचिव ने बचे राशन कार्डधारकों के आधार कार्ड लिंक कराने को 30 जून तक का समय दिया है।

विज्ञापन


जनपद में पहली जनवरी से शुरू हुई खाद्य सुरक्षा योजना अभी तक ढर्रे पर नहीं आ सकी। आनलाइन आवेदन के बाद आपूर्ति विभाग में अब इनकी फीडिंग नहीं हो पा रही है। जितनी फीडिंग हो भी गई है, उनमें ज्यादातर में आधार कार्ड लिंक नहीं है। जनपद में खाद्य सुरक्षा योजना में 3,93,310 कार्डधारक फीड हैं। इन कार्डधारकों के 12,43,000 यूनिट के मुताबिक राशन वितरित किया जा रहा है। साथ ही 48343 अंत्योदय कार्डधारक हैं। ये भी आधार कार्ड से नहीं जुड़े हैं। सूखे की वजह से शासन ने इन कार्डधारकों को जून से मुफ्त राशन देने का निर्देश दिया है। आपूर्ति विभाग की मानें तो अभी तक 96,919 पात्र गृहस्थियों ने आधार कार्ड लिंक कराए हैं। 2,96,391 ऐसे कार्डधारक हैं जिनके आधार कार्ड अभी तक नहीं जमा हो पाए।
विज्ञापन


पायलेट प्रोजेक्ट के तहत शुरुआती दौर में जिले के बबेरू तहसील को ईपीओएस मशीन लगाकर वितरण कराने के लिए चुना गया था लेकिन यहां भी करीब 56 हजार राशन कार्डधारकों में 14 हजार ने ही आधार लिंक कराए। शासन की अब अगले एक या दो माह बाद सभी कोटेदारों के यहां ईपीओएस मशीन लगाकार राशन वितरण कराने की मंशा है। मुख्य सचिव आलोक रंजन ने मंडलायुक्त के माध्यम से जिला पूर्ति अधिकारी को भेजे निर्देश में 30 जून तक सभी पात्र गृहस्थियों व अंत्योदय कार्ड धारकों के आधार लिंक कराने को कहा है। उन्होंने कहा है इस सिस्टम के जरिये राशन वितरण में पारदर्शिता आएगी। कोटेदार धांधली नहीं कर सकेंगे। साथ ही ईपीओएस मशीन में पात्र गृहस्थी का नाम डालते ही उसका सारा डाटा सामने आ जाएगा और उसके पात्र-अपात्रता का पता चल जाएगा। आधार कार्ड लिंक न कराने वाले राशन कार्ड धारकों के लिए आगे दिक्कत आ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed