{"_id":"60c0f8068ebc3e7f68283abd","slug":"investigation-of-illegal-mining-in-amalor-mine-banda-news-knp633199688","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमलोर खदान में अवैध खनन की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमलोर खदान में अवैध खनन की जांच
विज्ञापन
बांदा। पैलानी क्षेत्र अमलोर गांव की केन नदी बालू खदान में पोकलैंड से जल धारा के बीच निकाली जा रही बालू और पौधरोपण वाली गांव समाज की भूमि से जबरन बालू के ट्रक निकाले जाने के गरमाए मुद्दे पर बुधवार को राजस्व विभाग की टीम ने खदान की जांच पड़ताल की।
भनक पाकर खदान संचालकों ने पोकलैंड मशीनों को खदान से हटाकर सुनसान जंगल के खेतों में खड़ा कर दिया। अमर उजाला ने एक दिन पूर्व ही मंगलवार को फोटो सहित यह खबर प्रमुखता से छपी थी।
ग्राम प्रधान प्रवीण सिंह रिया ने भी खदान संचालकों की दबंगई के खिलाफ शिकायत की थी। ग्राम प्रधान का कहना है कि वह अवैध खनन इत्यादि नहीं होने देंगे। उधर, जांच टीम अपनी रिपोर्ट जिलास्तरीय अधिकारियों को देगी।