फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Inspector-constable ran away after running over a woman with the police station vehicle

हिट एंड रन : थाने की गाड़ी से महिला को रौंदकर भागे दरोगा-सिपाही

Fri, 26 Apr 2024 01:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
Inspector-constable ran away after running over a woman with the police station vehicle
चिल्ला (बांदा)। गश्त पर निकले पुलिस कर्मियों की गाड़ी ने घर के बाहर सो रही 55 वर्षीय महिला को रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना बुधवार की रात चिल्ला थाना क्षेत्र के सादी मदनपुर मोड़ के पास की है। हादसे के बाद गाड़ी में सवार दरोगा और सिपाही भाग निकले। गाड़ी में शराब और बियर की बोतलें भी मिली हैं। इलाकाई लोगों ने पुलिस कर्मियों के नशे में होने का आरोप लगाया है। फिलहाल गाड़ी चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

चिल्ला थाना क्षेत्र के कस्बा स्थित सादीमदनपुर मोड़ पर विजय निषाद का मकान है। बुधवार की रात करीब साढ़े 11 बजे विजय की पत्नी रज्जन देवी उर्फ रजनी (55) घर के चबूतरे पर सो रहीं थीं। सुनील (24) घर के अंदर था। इसी दौरान चिल्ला थाने की सरकारी गाड़ी रज्जन को कुचलते हुए दीवार से जा टकराई।
विज्ञापन

जोरदार आवाज होने पर अंदर सो रहा छोटा बेटा सुनील और पड़ोसी गोलू निषाद बाहर निकले। देखा कि गाड़ी क्षतिग्रस्त होकर चबूतरे पर चढ़ी है। पुलिस कर्मी गाड़ी से उतरकर सामने से ही भाग निकले। पुलिस की गाड़ी में शराब और बीयर की खाली बोतलें देख लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र, एसडीएम शशिभूषण मिश्र, सीओ सदर अजय कुमार सिंह व कई थानों की फोर्स पहुंच गई। किसी तरह गुस्साए लोगों को शांत कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे सुनील ने थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया है कि शराब के नशे में पुलिस कर्मियों ने मां पर गाड़ी चढ़ाई है। चालक सिपाही अजय यादव के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। बताया जाता है कि गाड़ी में एक दरोगा और तीन सिपाही सवार थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए बांदा भेज दिया।


वर्जन...
थाने से करीब 200 मीटर दूर पुलिस की गाड़ी बेकाबू होने से हादसा हुआ है। रही बात शराब की बोतलों की तो घटना के दौरान कुछ शरारती तत्वों ने गाड़ी से छेड़छाड़ की है। सीओ सदर अजय कुमार सिंह को जांच सौंपी है। -लक्ष्मी निवास मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक, बांदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed